20/9/25
शिखा दास
(महासमुन्द )
किसकी नाकामी श्रम विभाग पुलिस प्रशासन पंचायत विभाग
या शासन-प्रशासन की?!
**लेबर दलालों के बुलन्द हौंसले? लोकतांत्रिक व्यवस्था का दमघोंटू तानाशाही चेहरा
जालंधर यादव की मौत
परिक्षेत्र में चर्चा हत्या या आत्महत्या?
आक्रोशित परिजनो ग्रामीणों ने
थाना के सामने धरना-प्रदर्शन किया मजबूर होकर?
👆🏽ईंट भट्ठा सरदार के ऑफिस में संदिग्ध हालात में मिली मजदूर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप^~~
पिथौरा के समीपस्थ जघोरा ग्राम में लेबर सरदार नरेंद्र राजपूत
के निवास मे
10×10 के कमरे में फर्श से करीब 4 फिट ऊंचाई पर बनी खिड़की में फंदे से लटका युवक का शव,
दोनों घुटने जमीन से टिके हुए हालात में मिलने से पिथौरा सहित आसपास में सनसनी फैल गई हैऔर यह मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मृतक की पहचान जलंधर यादव (35 वर्ष) निवासी कौहाबाहरा (रायतुम), जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपनी माँ, पत्नी और तीन बच्चों के साथ ग्राम किशनपुर, थाना पिथौरा में रह रहा था।
उल्लेखनीय ✴️✴️
परिजनों का आरोप है कि 17 सितम्बर की शाम ईंट भट्ठा संचालक नरेंद्र राजपूत के चार गुर्गे, जो ग्राम छतवन जिला बलौदाबाजार और पिलवापाली (पिथौरा) के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जलंधर यादव को जबरन कार में बैठाकर स्वास्तिक भवन पिथौरा स्थित भट्ठा ऑफिस ले गए। वहां उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और 19 सितम्बर की शाम करीब 4 बजे उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में खिड़की में फंदे से लटकी मिली।
इसी मकान के कमरे में मिली शव
मृतक की पत्नी अंजली यादव ने बताया कि ईंट भट्ठा जाने के लिए पिछले वर्ष उनके पति ने नरेंद्र राजपूत से 40 हजार रुपये एडवान्स लिए थे। मगर काम पर भट्ठा नहीं जा पाने के कारण सरदार ने उनसे 80 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी थी।
✴️✴️
परिवार पैसे की व्यवस्था ही कर रहा था कि तभी चार लोग जबरन ले गए और तीन दिन बाद शव बरामद हुआ।✍🏽
✍🏽परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक जलंधर यादव की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम फोरेंसिक टीम के समक्ष कराया जा रहा है। और पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
ईंट भट्ठा सरदार के ऑफिस में संदिग्ध हालात में मिली मजदूर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
घुटनों के बल मिला फंदे पर युवक, परिजन बोले – यह आत्महत्या नहीं, हत्या है
ईंट भट्ठा सरदार के ऑफिस में संदिग्ध हालात में मिली मजदूर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
ईंट भट्ठा सरदार के ऑफिस में संदिग्ध हालात में मिली मजदूर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
घुटनों के बल मिला फंदे पर युवक,
स्पष्ट हैपरिजन बोले – यह आत्महत्या नहीं, हत्या है
घुटनों के बल मिला फंदे पर युवक, परिजन रो-रोकर बोले – यह आत्महत्या नहीं, हत्या है
मनबोध को डालेश्वर पटेल नहीं छुड़ाते तो वह भी मारा जाता आज डालेश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि
आज से लगभग 6-7 माह पहले उनके ग्राम अर्जुनी का मनबोध पटेल को भी ये भट्ठा सरदार द्वारा अपने पिथौरा निवास पर प्रताड़ित किया किया था //डालेशवर को मनबोध पटेल का भाई महेश पटेल द्वारा रात में फोन करके बताया मैं ने उनके परिचय को फोन से बोला कि मनबोध पटेल को छोड़ दें नहीं तो हम एसपी महासमुंद को शिकायत करने जाएंगे तब रात में मनबोध पटेल को छोड़ा था /
इस मामले में सभी प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों का भी कहना है आत्महत्या नहीं हत्या है।
घटना स्थल पर कई पहलू ऐसे हैं जो कई सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा
निश्चित ही निष्पक्ष जांच करा कर सभी दोषीयों की बहुत जल्द ही गिरफ्तारी करेंगे लेकिन इतना तो तय है कि जिस आधार पर परिजन आरोप लगा रहे हैं मृतक व्यक्ति को 17 तारीख़ को कुछ लोग किशनपुर से सुबह 5 बजे 4से 5 लोग जबदस्ती लेकर आए थे
कुछ न कुछ तो हुआ होगा इन तीन दिनों में
लोगों में भयंकर चर्चा
मृतक को घर से लेकर जो आये है उनकी तो गिरफ्तारी इन पंक्तियों के लिखे जाने तक नहीं हुई है
पिथौरा नगर क्षेत्र में भट्ठा सरदार द्वारा मजदूर को
प्रताडित करने पर मृतक होना यह दूसरी घटना है इनके हौसले बुलंद हैं
सूत्रों से
जिस कमरे में मृतक को पाया गया है उसको ये भट्ठा सरदार सुधार गृह नाम रखा है
:
कल पुलिस मृतक की पत्नी को रात को ही 112 के माध्यम से उठाकर थाना लाई थी और उनसे बयान दर्ज कराने के लिए कहा जा रहा था मृतक की पत्नी के द्वारा असमर्थता जताने के बाद पुनः उसी112 वाहन से किशनपुर छोड़ा गया परिजनों का कहना है रात11 बजे पुलिस बयान लेना क्यों चाह रही थी।
मकान मालिक और मृतक को उठा कर लाने वाला व्यक्ति को भी जांच के दायरे में लिया जाए
क्योंकि गांव घर से उठा कर लाना दो तीन दिन से कमरा में ताला लगा कर बंद रखना बहुत बड़ा अपराध है
हर बिंदु पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कड़ी कार्यवाही हो
पलायन व भट्ठा दलाल एक अभिशाप बन चुके हैं बरसों से
ये कानून मेरी जेब में ऐसा सोचते हैं आखिर क्यों हौसले इतने बुलंद
श्रम विभाग भी पूर्ण रूपेण जिम्मेदार
मजदूरों का पलायन रोकने में पंचायत से लेकर प्रशासन हर कोई नाकाम?
पत्नी कितने सदमे में रही होगी और है अकल्पनीय
बयान कैसे दे पाती रात 11बजे
कड़ी कार्यवाही उच्च स्तरीय जांच हो
🔯✴️
मजदूर पलायन की जड़ें
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों — महासमुंद, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी और गरियाबंद — से मजदूरों और कृषिहीन श्रमिकों का पलायन लंबे समय से होता आया है। इसका सबसे बड़ा कारण यही दलाल हैं। वे गरीबों को बहला-फुसलाकर या कर्ज में जकड़कर दूर राज्यों के भट्ठों में बेचते हैं।
यह पलायन केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक त्रासदी भी है। गाँवों से पुरुषों के साथ महिलाएँ और छोटे-छोटे बच्चे भी काम के लिए निकल जाते हैं। बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाते हैं और महिलाएँ अमानवीय परिस्थितियों में काम करने को मजबूर होती हैं।
ऐतिहासिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य
भारत में बंधुआ मजदूरी का इतिहास पुराना है। कानून बने, सुधार के दावे हुए, लेकिन हकीकत नहीं बदली। ईंट भट्ठों में मजदूरों की स्थिति गुलामी से कम नहीं। एडवांस और कर्ज के नाम पर आज भी बंधुआ मजदूरी की परंपरा जिंदा है।
बाल श्रम यहाँ सबसे भयावह रूप में दिखाई देता है। बच्चों से ईंट ढुलवाने, मिट्टी गूँथवाने और छोटे-छोटे काम करवाने की तस्वीरें आम हैं। शिक्षा का अधिकार कागजों तक सीमित है, हकीकत में वे ईंट भट्ठों के धुएँ और धूल में अपना बचपन खो देते हैं।
प्रशासन और श्रम विभाग की भूमिका पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध पलायन और शोषण होते रहने के बावजूद प्रशासनिक तंत्र चुप क्यों है? क्या यह संभव है कि हजारों मजदूर बिना किसी सरकारी नजर में आए एक राज्य से दूसरे राज्य चले जाएँ?
श्रम विभाग का पंजीयन व्यवस्था केवल दिखावा बनकर रह गई है। कागजों में मजदूर सुरक्षित और पंजीकृत दिखाए जाते हैं, जबकि असल में 10 गुना ज्यादा लोग बिना पंजीयन के भेज दिए जाते हैं। कोरोना काल का अनुभव इस सच को उजागर कर चुका है, फिर भी विभाग और शासन प्रशासन आज तक आँखें मूँदे बैठे हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री जी और श्रम मंत्री जी से सीधी अपील
आज ज़रूरत है कि इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री जी और श्रम मंत्री जी स्वयं हस्तक्षेप करें। केवल औपचारिक जाँच से काम नहीं चलेगा। साथ ही प्रदेश में मजदूर पलायन रोकने और भट्ठा दलालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए ठोस नीतिगत निर्णय लेने होंगे।
👉 मुख्यमंत्री जी से अपील है कि इस मुद्दे को राज्य कैबिनेट में विशेष एजेंडा बनाकर मजदूर पलायन पर राज्यव्यापी कार्ययोजना तैयार करने का कष्ट करें।
👉 श्रम मंत्री जी से अपील है कि मजदूरों के पंजीयन तंत्र को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए और कोरोना काल में उजागर हुई विसंगतियों पर तत्काल कार्रवाई हो,ताकि मजदूर वर्ग को राहत मिल सके।
👉 साथ ही यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि मजदूरों के नाम पर चल रही दलाली और सौदेबाज़ी पर कानूनी शिकंजा कसा जाए और दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
अब और कब तक?
जलंधर यादव की मौत केवल एक व्यक्ति की त्रासदी नहीं है, यह पूरे मजदूर वर्ग की पीड़ा का प्रतीक है। हर साल हजारों मजदूर इसी तरह दलालों के जाल में फँसकर अपने जीवन और भविष्य से हाथ धो बैठते हैं।
अगर अब भी सरकार, प्रशासन और श्रम विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और न जाने कितने जलंधर यादव इस अमानवीय सिस्टम की भेंट चढ़ेंगे।
यह संपादकीय न सिर्फ एक संदिग्ध मौत की कहानी है, बल्कि उस पूरे तंत्र पर सवाल है जहाँ ईंट भट्ठा दलाल और सरदार मजदूरों की पीढ़ियों को बेचते हैं और प्रशासन मौन साधे बैठा है। अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री जी और श्रम मंत्री जी इस मुद्दे को शीर्ष प्राथमिकता दें और मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित करें।
पिथौरा के स्वास्तिक भवन स्थित ईंट भट्ठा दफ्तर में मजदूर जलंधर यादव की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय भट्ठा दलालों और सरदारों की काली दुनिया को उजागर कर दिया है।
🔯✴️ 35 वर्षीय जलंधर यादव का शव फर्श से पाँच फीट ऊँचाई पर बनी खिड़की से लटका मिला। उसके दोनों घुटने जमीन से सटे थे। हालात साफ कहते हैं कि यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की ओर इशारा करता है।
परिजनों ने भी यही आरोप लगाया है। यह घटना न केवल पिथौरा बल्कि पूरे महासमुंद और आसपास जिलों में सनसनी का विषय बन गई है।
जलंधर यादव का दर्दनाक अंत
बलौदाबाजार जिले के कौहाबाहरा (रायतुम) निवासी जलंधर यादव पिथौरा के किशनपुर में अपनी माँ, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। 17 सितम्बर को ईंट भट्ठा संचालक नरेंद्र राजपूत के चार गुर्गे — दो छतवन (बलौदाबाजार) और दो पिलवापाली (पिथौरा) निवासी — उसे जबरन कार में बैठाकर ऑफिस ले गए। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और 19 सितम्बर की शाम करीब चार बजे उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ।
पत्नी अंजली यादव ने बताया कि पिछले वर्ष जलंधर ने नरेंद्र राजपूत से 40 हजार रुपये एडवांस लिए थे। काम पर न जा पाने के चलते सरदार ने उससे 80 हजार रुपये लौटाने की माँग शुरू कर दी। परिवार पैसे का इंतजाम कर ही रहा था कि यह वारदात हुई। परिजन साफ कह रहे हैं कि जलंधर की हत्या कर शव को फाँसी पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जाँच में जुटी है।
पिथौरा थाने के सामने परिजनों ने किया चक्का जाम
वही पिथौरा थाने के सामने जलंधर के परिजनों के द्वारा चक्का जाम किए जाने की बात भी सामने आ रही है ।
ईंट भट्ठा दलाल : मजदूरों के सौदागर
महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सक्रिय ईंट भट्ठा सरदार — जिन्हें लोग दलाल भी कहते हैं — मजदूरों का खुलेआम सौदा करते हैं। इनका तरीका तय है :
गरीब और कृषिहीन मजदूरों को एडवांस की रकम देना।
कर्ज के नाम पर उन्हें अपने जाल में बाँध लेना।
फिर उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार के ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूर की तरह भेज देना।
इसके एवज में मोटा कमीशन वसूलना।
इस चक्रव्यूह में एक बार फँसने के बाद मजदूर और उसका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी कर्ज के बोझ तले दबा रहता है। सबसे दुखद स्थिति यह है कि पूरे परिवार — महिलाओं और बच्चों तक — को इस काम में झोंक दिया जाता है।
पंजीयन की आड़ और असली तस्वीर✴️✴️
भट्ठा दलाल श्रम विभाग में मजदूरों का पंजीयन कराते हैं। लेकिन असली तस्वीर कहीं ज्यादा भयावह है। जितने मजदूरों का पंजीयन होता है, उससे 10 गुना ज्यादा मजदूरों का पलायन अवैध रूप से कराया जाता है।
यह सच्चाई कोरोना काल के दौरान साफ उजागर हुई, जब लाखों प्रवासी मजदूर वापस लौटे थे। तब आँकड़ों ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों की अपेक्षा 10 गुना ज्यादा संख्या में मजदूरों का पलायन हुआ था। बावजूद इसके, श्रम विभाग और शासन-प्रशासन ने इस खुलासे के बाद भी चुप्पी साध ली। न कोई ठोस कार्ययोजना बनी, न ही मजदूर पलायन रोकने की दिशा में गंभीर प्रयास किए गए।
मजदूर पलायन की जड़ें
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों — महासमुंद, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी और गरियाबंद — से मजदूरों और कृषिहीन श्रमिकों का पलायन लंबे समय से होता आया है। इसका सबसे बड़ा कारण यही दलाल हैं। वे गरीबों को बहला-फुसलाकर या कर्ज में जकड़कर दूर राज्यों के भट्ठों में बेचते हैं।
यह पलायन केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक त्रासदी भी है। गाँवों से पुरुषों के साथ महिलाएँ और छोटे-छोटे बच्चे भी काम के लिए निकल जाते हैं। बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाते हैं और महिलाएँ अमानवीय परिस्थितियों में काम करने को मजबूर होती हैं।
ऐतिहासिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य
भारत में बंधुआ मजदूरी का इतिहास पुराना है। कानून बने, सुधार के दावे हुए, लेकिन हकीकत नहीं बदली। ईंट भट्ठों में मजदूरों की स्थिति गुलामी से कम नहीं। एडवांस और कर्ज के नाम पर आज भी बंधुआ मजदूरी की परंपरा जिंदा है।
बाल श्रम यहाँ सबसे भयावह रूप में दिखाई देता है। बच्चों से ईंट ढुलवाने, मिट्टी गूँथवाने और छोटे-छोटे काम करवाने की तस्वीरें आम हैं।
शिक्षा का अधिकार कागजों तक सीमित है, हकीकत में वे ईंट भट्ठों के धुएँ और धूल में अपना बचपन खो देते हैं।
प्रशासन और श्रम विभाग की भूमिका पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध पलायन और शोषण होते रहने के बावजूद प्रशासनिक तंत्र चुप क्यों है? क्या यह संभव है कि हजारों मजदूर बिना किसी सरकारी नजर में आए एक राज्य से दूसरे राज्य चले जाएँ?
श्रम विभाग का पंजीयन व्यवस्था केवल दिखावा बनकर रह गई है। कागजों में मजदूर सुरक्षित और पंजीकृत दिखाए जाते हैं, जबकि असल में 10 गुना ज्यादा लोग बिना पंजीयन के भेज दिए जाते हैं। कोरोना काल का अनुभव इस सच को उजागर कर चुका है, फिर भी विभाग और शासन प्रशासन आज तक आँखें मूँदे बैठे हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री जी और श्रम मंत्री जी से सीधी अपील
आज ज़रूरत है कि इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री जी और श्रम मंत्री जी स्वयं हस्तक्षेप करें। केवल औपचारिक जाँच से काम नहीं चलेगा। साथ ही प्रदेश में मजदूर पलायन रोकने और भट्ठा दलालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए ठोस नीतिगत निर्णय लेने होंगे।
👉 मुख्यमंत्री जी से अपील है कि इस मुद्दे को राज्य कैबिनेट में विशेष एजेंडा बनाकर मजदूर पलायन पर राज्यव्यापी कार्ययोजना तैयार करने का कष्ट करें।
👉 श्रम मंत्री जी से अपील है कि मजदूरों के पंजीयन तंत्र को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए और कोरोना काल में उजागर हुई विसंगतियों पर तत्काल कार्रवाई हो,ताकि मजदूर वर्ग को राहत मिल सके।
👉 साथ ही यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि मजदूरों के नाम पर चल रही दलाली और सौदेबाज़ी पर कानूनी शिकंजा कसा जाए और दोषियों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
अब और कब तक?
जलंधर यादव की मौत केवल एक व्यक्ति की त्रासदी नहीं है, यह पूरे मजदूर वर्ग की पीड़ा का प्रतीक है। हर साल हजारों मजदूर इसी तरह दलालों के जाल में फँसकर अपने जीवन और भविष्य से हाथ धो बैठते हैं।
अगर अब भी सरकार, प्रशासन और श्रम विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और न जाने कितने जलंधर यादव इस अमानवीय सिस्टम की भेंट चढ़ेंगे।
यह न सिर्फ एक संदिग्ध मौत की कहानी है, बल्कि उस पूरे तंत्र पर सवाल है जहाँ ईंट भट्ठा दलाल और सरदार मजदूरों की पीढ़ियों को बेचते हैं और प्रशासन मौन साधे बैठा है। अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री जी और श्रम मंत्री जी इस मुद्दे को शीर्ष प्राथमिकता दें और मजदूरों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित करें।
जिला में जितने मजदूर दलाल है उनके द्वारा बीमा बीमा स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रम विभाग में पंजीयन कराए हैं ये भी जांच का विषय है संबंधित विभाग को इस मामले पर गंभीरता से करवाई करना चाहिए प्रतिवर्ष पिथौरा जैसे घटनाएं होती है कई मामले ऐसे होते हैं जिसका उजागर हो जाता है और कई मामला ऐसे होते हैं जो दब जाता है??