रायपुर से लगे खरोरा में बकरा-बकरी चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ बकरा-बकरी, नकदी, एक चारपहिया गाड़ी और एक बाइक जब्त की गई है, जिनकी कुल कीमत लगभग 6.50 लाख रुपए है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिठिया का है। घटना 15 सितंबर की रात की है। आरोपी ने एक ग्रामीण के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और 17 बकरा बकरी चारपहिया गाड़ी में भरकर ले गए थे। 6 आरोपी पकड़ाए है। बाकी की बकरियों को आरोपियों ने बेच दिया था। अज्ञात चोर घर के कमरे में घुसे
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खरोरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खरीददार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी गोविंद यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गोविंद यादव ग्राम बिठिया के निवासी हैं और बकरा-बकरी पालन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 15-16 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के कमरे के दरवाजे को बाहर से सांकल लगाकर बंद कर दिया था।
पुलिस ने सैकड़ों कैमरे खंगाले
इसके बाद चोरों ने बकरा-बकरी के कोठे (कमरे) का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां से 17 बकरा-बकरी को एक चारपहिया वाहन में भरकर चोरी कर ले गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपियों के भागने वाले मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और वाहन तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा।9 बकरियों को बेच दिए थे
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी की आठ बकरा-बकरी उन्होंने अपने पास रखी थीं, जबकि शेष नौ बकरा-बकरी दुर्ग निवासी सोहेल खान को बेच दी थीं। सोहेल खान को पकड़ने पर पता चला कि उसने नौ बकरा-बकरी को काटकर बेच दिया था।