छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने प्रतिबंधित टैबलेट और सीरप बेचने वाले 2 युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, 29 जून 2025 को कोतवाली थाना पुलिस सूचना पर नया बस स्टैण्ड कांकेर बाजार शेड में दबिश दी थी। जहां बाजार शेड के सामने मोहम्मद नफीस खड़ा मिला था। उसके हाथ में पीला रंग थैला था, जिसे वह पुलिस से छिपाने प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने थैले से 28 प्रतिबंधित टैबलेट और 8 प्लास्टिक सीसी सीरप बरामद किए। आरोपी ने बताया कि उसने यह नशीली दवाएं रांची, झारखंड के शाहबाज उर्फ आफताब से खरीदी थीं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
नया बस स्टैंड से गिरफ्तारी
इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित मंडल (25) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक जब्त की। उसके एक्सिस बैंक और पीएनबी बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की। जांच में पता चला कि रोहित मंडल की मेडिकल दुकान किसी अन्य व्यक्ति के लाइसेंस पर चल रही थी। जिसके बाद लाइसेंस धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
रोहित मंडल की गिरफ्तारी
पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि वह नशीली दवाएं-टैबलेट ओडिशा और धमतरी जिले की मेडिकल दुकानों से लाता था। पुलिस को 30 सितंबर 2025 को एक और सूचना मिली कि दिनेश कोर्राम, राजकुमार सरकार और एक अन्य युवक या बस स्टैंड बाजार डोम में टैबलेट और सीरप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। जिस पर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा।
नया बस स्टैंड डोम से तीन युवक गिरफ्तार
इस दौरान दिनेश कोर्राम के जींस की जेब से 60 प्रतिबंधित टैबलेट, 2 शीशी सीरप और एक पुरानी स्कूटी की डिग्गी से 42 नग प्रतिबंधित टैबलेट, 2 शीशी सिरप बरामद की गई। संदेही राजकुमार सरकार के जेब से प्रतिबंधित टैबलेट 50 नग और सिरप 2 शीशी बरामद किया गया। तीसरे से प्रतिबंधित टैबलेट 50 नग और सिरप 2 शीशी बरामद हुआ था।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिबंधित दवाएं ओडिशा के ग्राम पोड़ी स्थित राजू मेडिकल स्टोर से खरीदी थीं। इस रैकेट में कांकेर के अल्ताफ उर्फ मोहम्मद अफताब, वरुण नेताम और निमेश मेहरा की संलिप्तता भी सामने आई। अल्ताफ और रोहित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।