दुर्ग जिले के भिलाई नगर के सिविक सेंटर क्षेत्र में बुधवार को यहां चावल से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के भिलाई नगर के सिविक सेंटर क्षेत्र में बुधवार को यहां चावल से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि ट्रक एक पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चावल से लदा ट्रक धमतरी के लेंजवार स्थित एक दुकान से कैंप-2 के व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के यहां चावल पहुंचाने जा रहा था। ट्रक चालक गुरेन्द्र अपने हेल्पर परमानंद और धर्मेंद्र के साथ धमतरी से पाटन, जामगांव एम, सेलूद होते हुए मरोदा चौक और सिविक सेंटर मार्ग से गुजर रहा था। अचानक ट्रक के सामने आया बाइक सवार

 

शहीद पार्क से आगे बढ़ने पर पोस्ट ऑफिस रोड से अचानक एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे ट्रक का ब्रेक एक तरफ लगा और वाहन दाईं ओर खिसक गया, जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक और युवती आ गए।

 

हादसे में युवक घायल, युवती बाल-बाल बची

 

ट्रक पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे युवती बाल-बाल बच गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक में लदा चावल खाली कराया और ड्राइवर को बाहर निकालने में मदद की।

 

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।