रायपुर में बीड़ी मांगने के विवाद में एक युवक का सिर फूट गया है। आरोपियों ने युवक पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भलवा जगत ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बताया कि अमन नगर मोहल्ले में एक पेड़ के नीचे सो रहा था। कभी दिलीप दीप और खेमानी दीप वहां पर आए। उन्होंने बीड़ी पीने के लिए मांगा। भलवा ने बीड़ी नहीं है कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कांच की बोतल को सिर पर फोड़ दिया।
इस हमले के दौरान भलवा का दोस्त अमन भी बीच-बचाव करने आया। तो आरोपियों ने उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। इस घटना में युवक के सिर माथे पर चोटें आई है। फिलहाल इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है।