रायपुर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया

Chhattisgarh Crimesरायपुर पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हैं। बीते 24 घंटे में हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में 275 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें से कई आरोपी पड़ोसी राज्यों में 7 साल से छिपकर बैठे हुए थे जिन्हें पुलिस से गिरफ्तार करके लाई हैं और कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजा है। इस अभियान में पुलिस की 100 टीम लगी थी।

इस अभियान में पुलिस की 100 टीम लगी थी

यह अभियान IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश में चलाया गया। उनके निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़ के आदेश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में रायपुर पुलिस की करीब 100 टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

पड़ोसी राज्यों में भी गई टीमें

अभियान के दौरान हत्या, बलात्कार, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े वारंटियों की धरपकड़ की गई। इनमें से कई आरोपी महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों और सरहदी जिलों से पकड़े गए हैं।

पुलिस टीमों ने थानों के रिकॉर्ड में दर्ज लंबे समय से लंबित मामलों को भी निपटाने में भी जुटी हैं। पुलिस ने इस अभियान के दौरान इलाके के गुंडा और बदमाश तत्वों की चेकिंग भी की, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।