IND vs SA दूसरा वनडे…रायपुर में टिकट लेने धक्का-मुक्की

Chhattisgarh Crimesभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेला जाना है। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लाइव देखने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा।

इंडोर स्टेडियम में पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले फिजिकल टिकट ले सकते हैं। वहीं स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व सीटों की बिक्री भी सोमवार से शुरू हुई। सुबह 4 बजे से ही काउंटर के सामने भीड़ जुटने लगी। हालांकि, स्टूडेंट्स टिकट की बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सामने लाइन में खड़े युवाओं के बीच धक्की-मुक्की हो गई।

लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। इस दौरान लड़कियों की पुलिस वालों से बहस भी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

स्टूडेंट्स के लिए 1500 सीटें, टिकट 800 रुपए में

स्टूडेंट्स के लिए इस बार 1500 सीटें आरक्षित की गई है। टिकट की कीमत 800 रुपए तय की गई है। एक छात्र सिर्फ एक टिकट ले सकेगा। आईडी प्रूफ के तौर पर स्कूल/कॉलेज आई-कार्ड अनिवार्य होगा। स्टूडेंट्स 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक इंडोर स्टेडियम में जाकर फिजिकल टिकट खरीद सकते हैं।

इसके अलावा दूसरे चरण की टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। वहीं शनिवार को पहले चरण में शाम 5 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही 17-18 हजार टिकट सिर्फ 15 मिनट में सोल्ड आउट हो गए।

वेबसाइट पर ‘Sold Out’ दिखने से लोग कन्फ्यूज हुए कि सभी टिकट खत्म हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सेकेंड राउंड में बाकी टिकट रिलीज की जाएगी। जिन्हें बाद में लोग फिजिकल टिकट में कंवर्ट करा पाएंगे।

1 दिसंबर को रायपुर आएंगी दोनों टीमें

  • पहला वनडे रांची में 30 नवंबर को होगा।
  • इसके बाद 1 दिसंबर से दोनों टीमें रायपुर पहुंचेगी।
  • 2 दिसंबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस करेंगी।
  • 3 दिसंबर को इंटरनेशल स्टेडियम में मैच होगा।

स्टेडियम में पानी फ्री, खाने-पीने के रेट तय

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में 22 बड़े वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही हर वेंडर को रेट-लिस्ट डिस्प्ले करना होगा, ताकि ओवर चार्जिंग न हो। स्टेडियम में कई जगह रेट-चार्ट चस्पा किया जाएगा।

दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री

3 दिसंबर वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे है। इस अवसर पर प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच बिल्कुल मुफ्त दिखाने की तैयारी की गई है। उनके आने-जाने की व्यवस्था भी क्रिकेट संघ करेगा।

ब्लैक मार्केटिंग रोकने सख्ती

  • एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट।
  • लगभग 46 हजार टिकट बेचे जाएंगे।