बिलासपुर में सड़क पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे व्यापारी और एडिशनल एसपी के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाने पर व्यापारी ने ट्रैफिक नियम को लेकर सवाल खड़े करने लगा। व्यापारी ने कहा कि एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे से कहा कि आपकी पढ़ाई को मैं दाद देता हूं सर… दरअसल, एडिशनल एसपी ट्रैफिक अपनी टीम लेकर गोलबाजार और सदर बाजार जैसे व्यस्ततम इलाके में यातायात व्यवस्था बनाने पहुंचे थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जब्त करने की बात पर व्यापारी से विवाद की स्थिति बन गई थी।
एडिशनल एसपी ट्रैफिक गोपाल करियारे टीम के साथ सड़क किनारे से दुकानों और ठेलों का अतिक्रमण हटवा रहे थे। इस दौरान एडिशनल एसपी करियारे व्यापारियों को समझाइश दे रहे थे कि वो अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी न करे। तभी एक दुकानदार का बेटा ASP से उलझ गया। देखते ही देखते उसका पिता भी मौके पर पहुंचा और पुलिस को ही नियम समझाने लगा।
गाड़ी जब्त करने पर हुई बहस
एएसपी (ट्रैफिक) सड़क से दुकानों और ठेलों का अतिक्रमण हटवा रहे थे। पुलिस व्यापारियों को समझा ही रही थी कि सड़क पर कब्ज़ा न करें, तभी एक दुकानदार की गाड़ी को उन्होंने जब्त करने की बात कहने लगे।
सफेद पट्टी से किनारे बाइक को जब्त करने पर मचा बवाल
इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी करियारे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जब्त करने की चेतावनी देने लगे। उनकी बातों को सुनकर एक व्यापारी दुकान से बाहर आ गया। वहीं उनका बेटा भी बाहर आया। जिसके बाद दोनों नियम के अनुसार बाइक खड़ी करने की बात कहने लगे। उनका कहना था कि बाइक खड़ी करने के लिए सड़क किनारे पट्टी पुलिस ने ही लगाई है।
व्यापारी बोला आपकी पढ़ाई की दाद देता हूं
जिस पर एडिशनल एसपी ने उन्हें ग्राहकों की बाइक सड़क किनारे खड़ी करने की बात कही। उनकी बातें सुनकर व्यापारी कहने लगा कि ग्राहक पैदल थोड़ी न दुकान आएंगे। इतना सुनते ही एएसपी नियम की बात कहने लगे, तब व्यापारी ने कहा जबरदस्त है सर, आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं, आप गलत बात बोलेंगे तब इसका विरोध करेंगे, व्यापारी ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जब्त करने पर वीडियो बनाने की चेतावनी देने लगा। हालांकि, विरोध के बाद एएसपी करियारे अपनी टीम के साथ आगे बढ़ गए।
ASP करियारे बोले-सड़क खाली रखना जरूरी
ASP करियारे ने कहा कि शहर के व्यस्ततम इलाकों में व्यापारी पुलिस की कार्रवाई का हमेशा विरोध करते हैं। लेकिन अतिक्रमण हटे बिना शहर की यातायात व्यवस्था सुधर नहीं सकती। सड़क पर दुकानें, ठेले लगाकर यातायात बाधित करना गलत है और इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने व्यापारियों के साथ ही लोगों से सड़क पर गाड़ी पार्किंग नहीं करने की अपील की है।