
किसानों के समस्या को तय समय सीमा में निराकरण कर लिया जाएगा,,,,एसडीएम मैनपुर
समय सीमा में किसानों के समस्या हल नहीं होने पर करेंगे एसडीएम कार्यालय का घेराव,,, संजय नेताम
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के सैकड़ो किसान धान उपार्जन केंद्र शोभा में इस वर्ष धान बेचने से वंचित हो रहे हैं।
हर साल सोसायटी में धान बेचने वाला किसान जो पूरी प्रक्रिया के साथ महिनो दफ्तरों के चक्कर काटते हुए दस्तावेज पूर्ण करके सोसायटी में जमा किया गया हो और येन वक्त में किसानों का डीसीएस, गिरदावरी, भौतिक सत्यापन लंबित, ऑनलाइन टोकन का नही मिलना, एग्रीस्टेक कैरी फॉरवार्ड और राजस्व में वन पट्टा का नहीं जुड़ना, किसानों के हित में कैरी फॉरवर्ड आईडी को समिति के आईडी में नहीं दिया जाना जिसके कारण किसानों को धान बिक्री करने में भयंकर आफत और दफ्तरों के चक्कर काटने मजबूर होना पड़ रहा है।
ऐसा किसानों के साथ पहली बार नौबत देखने को मिल रहा है। समय बहुत कम होने से किसान करे तो क्या करें,,, क्षेत्र के सैकड़ो वंचित किसान, जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के लोगों ने 24 नवम्बर दिन सोमवार को एसडीएम कार्यालय मैनपुर पहुंँचकर इस मामले का निराकरण के लिए ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर के द्वारा कलेक्टर के नाम सौंपते हुए कहा है,कि पांँच दिवस के अंतर्गत किसानों के गंभीर समस्याओं का निराकरण शासन प्रशासन के द्वारा किया जाना चाहिए अन्यथा 1/12/2025 दिन सोमवार को हजारों वंचित किसानों के द्वारा एसडीएम कार्यालय मैनपुर का घेराव करने बाध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।किसानों के गंभीर समस्याओं को लेकर एसडीएम मैनपुर डाँक्टर तुलसीदास मरकाम एवं संघर्षशील जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, वरिष्ठ समाजसेवी पूरन मेश्राम, जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम,सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुनील मरकाम,नरेश नेताम,टीकम मरकाम, सखा राम मरकाम, रोहन नेताम, नकुल नागेश,आसूलाल मरकाम, अशोक मरकाम, गोपाल मरकाम, शिव प्रसाद, मेघनाथ, संजय मरकाम दानेश्वर मरकाम के मध्य कार्यालय में ही जन संवाद हुआ जिसमें एसडीएम मैनपुर के द्वारा सभी प्रमुखों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी किसानों के समस्याओं का निराकरण तय समय सीमा मे कर लिया जाएगा।वही किसानों के हित में वर्षो से संघर्षरत किसान संघर्ष समिति विकासखंड मैनपुर के मुखिया अमृतलाल नागेश, सियाराम ठाकुर, प्रेमसाय जगत,बलीराज ठाकुर, हरिश्चंद्र नेगी,महान सिंह नेगी छवि दीवान द्वारा भी वर्तमान समय मे किसानों को धान बेचने मे आ रही अड़चने एवं वहां पदस्थ कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर मांँग पत्र सौपी गई है।
कुल मिलाकर किसानो के दबी आवाज को बुलंद करने के लिए चौतरफा समर्थन मिलने लगा है।अब देखना होगा तय समय सीमा पर शासन प्रशासन सैकड़ो किसानों को खुश करती है या निराशा,, वक्त बताएगा।