IND-SA-मुकाबला…दूसरे जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए रूट निर्धारित

Chhattisgarh Crimesभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला (IND vs SA) 3 दिसंबर को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दूसरे जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

वहीं, कुछ ऐसे सामानों पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसे लाने पर आपको स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। इनमें पानी-टिफिन-सिक्के समेत कई सामान शामिल है। पढ़ें पार्किंग का रूट क्या होगा और कौन सी चीजें लाना बैन है।

पहले पढ़े किन रास्तों से पहुंचे स्टेडियम

रायपुर से स्टेडियम जाने वाला दर्शक

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाईवे क्र-53 होकर सेरी खेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक

बिलासपुर की ओर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शकगण बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने वाले दर्शक

बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओव्हरब्रिज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक, राजू ढाबा रिंग रोड नम्बर-03 जंक्शन होकर नेशनल हाईवे क्र-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक

दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध से रिंग रोड 01 होकर पचपेढ़ीनाका, तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे क्र-53 होकर सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होकर स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रालय (डीडीयू) चौक, कोटराभाठा चौक, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग व सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

महासमुंद-सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शक

महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग एवं कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए विशेष रूट

पासधारी वाहन जिन्हे पार्किंग पास A,B,C,D, E,F,G जारी हुआ है वे सेरीखेड़ी ओव्हरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A,B,C,D,E F G में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।