छत्तीसगढ़ में दिसंबर शुरू होते ही लगभग सभी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ी है। अम्बिकापुर में 6-7°C, रायपुर में 12-13°C, और दुर्ग में 11-12 °C के आस-पास न्यूनतम तापमान चल रहा है। इन सभी जगहों पर पिछले तीन से चार दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिरा है। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई हैं।
अगले दो से तीन दिन इस तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। हालांकि इसके बाद ठंड में कुछ कमी आ सकती है। स्थिति को देखते हुए लोकल प्रशासन भी अपनी ओर से एफर्ट कर रहा है। रायपुर में निगम ने कई जगह अलाव की व्यवस्था की है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 27.8 °C जगदलपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।