दुर्ग जिले में एक युवती की हत्या कर शव को जला दिया गया। सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला उतई थाना क्षेत्र के पुरई का है। जानकारी के मुताबिक, सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने करगाडीह रोड पर झाड़ियों के पास जली हुई लाश देखी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम जांच में जुट गई है। धारदार हथियार से हत्या की आशंका
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी, उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में जुटी हुई है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।