राजधानी में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए

Chhattisgarh Crimesराजधानी में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया और शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ियां और कीमती गहने ले लिए।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताया है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। इसके बाद ये मामला कोर्ट पहुंच गया है।

साल 2021 में म्यूचल फ्रेंड ने कराई मुलाकात

साल 2021 में कल्पना वर्मा अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्चेंज हुए। मुलाकात के लगभग दो दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया।

मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी और जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच आपस मीटिंग करते। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

माना ट्रांसफर के बाद दोनों और क्लोज हुए

टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर माना हो गया। इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया।

दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए। इसी बीच कल्पना ने अपने छोटे भाई (निक नेम – बिट्‌टू) के लिए टंडन से बातचीत की। कल्पना का कहना था कि बिट्‌टू बेरोजगार है। उसके लिए कुछ प्लान करो।

VIP रोड स्थित होटल डील के तौर पर पहला बड़ा फ्रॉड हुआ

2023 में टंडन ने सुझाव दिया कि रायपुर में एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट की डील ओपन है। वो खरीद लेते हैं। कीमत 45 लाख के करीब थी। कल्पना ने बोला उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे। टंडन के इसके बाद कल्पना के पिता हेमंत वर्मा के खाते में 32 लाख रुपए डाले। और 12 लाख रूपए कैश बिट्टू ने कैश में टंडन के पास से उठाए।

कल्पना के परिवार वालों ने टंडन की पत्नी के खिलाफ की शिकायत

ये पैसे टंडन को वापस नहीं किए गए। इस बीच एटमॉस्फेरिया को दोबारा सेल करने की बात उठी। टंडन ने दिलचस्पी दिखाई, करीब 55 लाख में सौदा हुआ। टंडन ने कुल 42 लाख रुपए का चेक कल्पना के पिता हेमंत वर्मा को दिए। चेक अमाउंट टंडन की पत्नी के अकाउंट से कटना था।

लेकिन डील बाद में बन नहीं पाई। टंडन ने इसके बाद अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन दूसरे पक्ष ने चेक होने की बात से इनकार कर दिया। और दो दिन बाद चेक बाउंस का मामला उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया। इसके बाद टंडन को समझ आया कि उनके साथ कल्पना और उनके घर वालों ने मिलकर ठगी की है।

(जैसा कि टंडन ने दैनिक भास्कर को बताया)

दो करोड़ से ज्यादा रकम, हीरे की अंगूठी और कार देने का दावा

दीपक टंडन के मुताबिक इसी दौरान DSP लगातार पैसों की मांग करती रहीं। दीपक का आरोप—

  • 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दी
  • 12 लाख की हीरे की अंगूठी
  • 5 लाख की सोने की चेन और टॉप्स
  • 1 लाख का ब्रेसलेट
  • एक इनोवा क्रिस्टा कार—DSP ने ले ली।

सबूत सौंपने का दावा—व्हाट्सऐप चैट और CCTV फुटेज

दीपक ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए वॉट्सऐप चैट, CCTV फुटेज और अन्य सबूत पुलिस को सौंपे हैं। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो DSP ने फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी।

DSP पर आरोपों का पक्ष जानने के लिए हमने उन्हें कॉल किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

दोनों पक्ष की शिकायतें, बयान दर्ज—मामला कोर्ट में

करीब दो माह पहले DSP के परिजनों ने पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।आरोप—

  • दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया
  • दिया गया चेक बाउंस हो गया

इसके बाद दीपक टंडन की पत्नी ने खम्हारडीह थाने में शिकायत की कि DSP ने उनकी महंगी कार अपने पास रख ली है। पुलिस ने दोनों मामलों में बयान दर्ज कर लिया है। जांच में मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया, जिस पर पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इसलिए मामला अब अदालत में है।