भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अपने फेयर स्ट्रक्चर को रिजनेबल बनाने के लिए नई संशोधित किराया लागू करने की घोषणा की

Chhattisgarh Crimesभारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए अपने फेयर स्ट्रक्चर को रिजनेबल बनाने के लिए नई संशोधित किराया लागू करने की घोषणा की है। इससे अब लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 1-2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।

अब यात्रियों को स्लीपर कोच में बिलासपुर-दिल्ली जैसे लंबी दूरी के सफर पर लगभग 26 रुपए और जनरल कोच में 13 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। नया किराया दर 26 दिसंबर यानि आज से लागू होगा।

स्लीपर और प्रथम श्रेणी साधारण कोच में भी किराए में क्रमिक वृद्धि की गई है। हालांकि, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जीएसटी एप्लिकेबिलिटी और फेयर राउंडिग के नियम भी पहले जैसे ही रहेंगे।

इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नया किराया केवल 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा।

पहले से बुक टिकटों पर भविष्य की यात्रा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी नए दरों के अनुरूप के अनुसार चस्पा की जाएगी।

अलग-अलग श्रेणी में बढ़ा ट्रेन का किराया

रेलवे अफसरों ने बताया कि संशोधित किराया संरचना के तहत 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों को राहत मिली है।

216 किलोमीटर से 750 किलोमीटर तक की दूरी के लिए किराया 5 रुपए बढ़ाया गया है, जबकि 751 से 1250 किमी पर 10 रुपए, 1251 से 1750 किमी पर 15 रुपए और 1751 से 2250 किमी पर 20 रुपए की बढ़ोतरी चरणबद्ध रूप से लागू होगी।

बिलासपुर से दिल्ली के लिए तकरीबन 9-10 ट्रेनें

बिलासपुर से दिल्ली तक करीब 9-10 ट्रेनें सीधा जाती हैं, जिनमें दैनिक और साप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं। इनमें प्रमुख ट्रेनें हैं राजधानी/राजधानी, संपर्क क्रांति, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि। इनमें प्रतिदिन 5 से 7 हजार यात्री सफर करते हैं। ऐसे में अब ट्रेन टिकट बढ़ने पर यात्रियों की जेब में सीधा असर होगा।

जानिए ट्रेनों में संशोधित किराया संरचना

215 किमी – कोई वृद्धि नहीं 216-750 – 5 रुपए 751-1250 किमी – 10 रुपए 1251-1750 किमी – 15 रुपए 1751-2250 किमी – 20 रुपए