छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ रही

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बलरामपुर में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी है। हालांकि, आने वाले 3 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम (रात) तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। उसके बाद तापमान में फिर कमी आ सकती है। यह बढ़ोतरी आमतौर पर सिस्टम में बदलाव के कारण होती है।

रायपुर में सुबह और शाम धुंध रहने की संभावना है। यात्रा के दौरान धीमी गति और वाहन के प्रकाश (हैडलाइट/हैजर्ड लाइट) के उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही सुबह के समय बड़ों और बच्चों के लिए गर्म कपड़े रखने कहा गया है। क्योंकि न्यूनतम तापमान औसतन 12°C के आसपास रहेगा।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 26.6°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

सिनोप्टिक सिस्टम के बढ़ाई ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ी है। ये विक्षोभ हिमालय और उत्तर भारत से ठंडी हवाओं को नीचे की ओर धकेलता है। वहीं तेज जेट स्ट्रीम इन हवाओं को तेजी से मध्य भारत की तरफ आगे बढ़ा देती है, नतीजा यह होता है कि उत्तर भारत की ठंड छत्तीसगढ़ तक पहुंचने लगती है।

इसी वजह से रात का तापमान तेजी से गिरता है। सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस होती है, कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन जाती है। उदाहरण के साथ समझाया जाए तो मान लीजिए जैसे फ्रिज का दरवाजा खुला रह जाए और पंखा चलने लगे तो ठंडी हवा दूर तक फैल जाती है।

यहां पश्चिमी विक्षोभ फ्रिज है और जेट स्ट्रीम पंखा, जो ठंडी हवा को छत्तीसगढ़ तक पहुंचा रहा है