कैलाशपुरी रोड पर लगभग रात 8:30 बजे सीजी 04 पी आर 8866 नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी एक दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी

Chhattisgarh Crimesकैलाशपुरी रोड पर लगभग रात 8:30 बजे सीजी 04 पी आर 8866 नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी एक दुकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे के समय दुकान में मौजूद दुकानदार और उसका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन दुकान का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को पीटा

 

हादसे की सूचना पाते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। भीड़ ने कार में मौजूद ड्राइवर को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने कथित रूप से उसकी पिटाई भी कर दी। घर में मौजूद लोग दहशत में थे और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। हड़बड़ाहट में हादसा

 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित हुई थी और ड्राइवर नशे में नहीं था। जिस दुकान में कार घुसी, उसके पीछे ही मकान है, जहां बबलू पठान का परिवार रहता है। कार के अचानक फिसलने और दुकान में जा घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार और पड़ोसियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और कार को जब्त कर लिया गया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

 

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार दुकान में जा घुसती है और लोग हड़कंप मचाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे पार्किंग और तेज रफ्तार वाहन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।