मारपीट मामला… टपरिया बार्डर को किया गया सील

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के टपरिया बार्डर पर ओडिशा के ट्रांसपोर्टर्स ने रायगढ़ के वाहन मालिकों से झगड़ा किया और मारपीट की। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिए टपरिया बार्डर को बंद कर दिया है। अब दोनों तरफ से बड़ी गाड़ियों का आवागमन रोका गया है।

रविवार की शाम रायगढ़ में मारपीट की घटना हुई। इसके बाद रायगढ़ के वाहन मालिक तमनार थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 140 लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

मामले के बाद रायगढ़ और ओडिशा के बीच टपरिया बार्डर को बंद कर दिया गया। अब दोनों तरफ से ट्रेलर और डंपर वाहनों का आवागमन रुका हुआ है। रोज हजारों गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया है, जिससे प्लांट में ओडिशा से कोयला नहीं पहुंच पा रहा है।

सोमवार की शाम वाहन मालिक पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

1000 से अधिक गाड़ियां चलती है

रायगढ़ ट्रेलर यूनियन के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि प्रशासन ने टपरिया बार्डर को बंद कर दिया है। आज इसे कुछ समय के लिए खोला जाएगा। इस दौरान ओडिशा में खड़ी रायगढ़ की गाड़ियां वापस आ सकेंगी और ओडिशा की गाड़ियां रायगढ़ जा सकेंगी। इसके बाद फिर से बार्डर बंद कर दिया जाएगा।

इस रास्ते से हर दिन 1000 से ज्यादा गाड़ियां गुजरती थीं। मामले के सुलझने तक बार्डर सील रहेगा।