
*पूरन मेश्राम/मैनपुर*। राजापडा़व से गौरगांँव जाने वाली पक्की सड़क मार्ग में पड़ने वाली नाला अड़गड़ी,जरहीडीह,शोभा, शुक्लाभाँठा,कोकड़ी नाला मे बने रपटा पर बरसात के दिनों में नाला के ऊपर पानी के तेज बहाव होने के कारण आवाजाही करने वाले ग्रामीण,चार पहिया,दो पहिया वाहने,राहगीर,स्कूली बच्चे नाला के समीप घंटो भींगते हुए पानी के तेज बहाव कम होने का इंतजार करते हुए कई बार तो पानी के तेज बहाव में लोगों को बहते हुए भी देखा गया है। गंभीर दुर्घटनाएं भी घट गई। 35 से 40किलोमीटर में फैला हुआ पूरा इलाका बरसात के दिनो मे ब्लॉक मुख्यालय से पूरी तरह से कट जाता है। बावजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सामाजिक मुखिया और युवाओं ने हार नहीं मानते हुए सैद्धांतिक तरीके से पुलिया निर्माण के लिए शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन संघर्ष आंदोलन भी किया गया लेकिन शासन प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। क्षेत्रवासियों ने अपनी मांँगों को प्रमुखता से शासन प्रशासन के सामने लगातार रखता ही रहा जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र के विकास मे अड़चन दूर होकर धरातल में काम दिखने लगा है।
*इस बार विष्णु देव सरकार के राज में अड़गडी और जरहीडीह रपटा पर पुलिया निर्माण*
कहीं ना कहीं राजापड़ाव क्षेत्र के विकास की उम्मीद अब जगी है। विष्णु देव सरकार के राज में अड़गड़ी और जरहीडीह नाला पर बने रपटा पर पुलिया निर्माण होने लगा है।महीना भर से ठेकेदार के लोग कार्य स्थल पर ही रूककर कार्य मे जुटे हुए है।क्षेत्र वासियों का उम्मीद और विश्वास अब जगने लगी है निश्चित तौर पर शेष बचे रपटा पर पुलिया निर्माण होने में कोई नहीं रोक सकता है। काम धीरे-धीरे ही सही पर क्षेत्र के विकास में शासन प्रशासन गंभीर होकर कार्य करता नजर आने लगा है।
इस संबंध में क्या कहते हैं संगठन के मुखिया।
जय अंबेडकरवादी युवा संगठन राजापड़ाव क्षेत्र के अध्यक्ष पतंग मरकाम,, राजापड़ाव से गौरगांव जाने वाली पक्की सड़क मार्ग में अडगडी,जरहीडीह, शोभा,शुक्लाभाँठा,कोकडी नाला पर पुलिया निर्माण क्षेत्रवासियों का लंबित मांँग है। जिसके लिए कईयो बार आंदोलन का रुख अख्तियार किया गया था। अब बन रहा है जो स्वागत योग्य है।लेकिन शेष बचे रपटा में भी पुलिया निर्माण निंतांत आवश्यक है। गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य हो जिसके लिए संगठन के जिम्मेदारों के द्वारा समय-समय पर निगरानी भी किया जाएगा।