छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद घायल जवानों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को जवान नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च अभियान पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के लगाए विस्फोटक की चपेट में आ गए। घायल जवानों में से 2 बीजापुर डीआरजी और दूसरा दंतेवाड़ा डीआरजी का सदस्य है।
विस्फोट के बाद घायल जवानों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज देकर रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और सतर्कता बढ़ा दी गई है।