गोंडवाना समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है,जनक ध्रुव

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes
अपनी संस्कृति और परंपरा को बचा करके ही जंगलों को सुरक्षित रखा जा सकता है,,संजय नेताम
आदिवासियों का विश्वास प्राकृतिक चीजों पर रहा है,, लोकेश्वरी नेताम
पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के सुदुर वनांचल ग्राम पंचायत कोचेंगा के आश्रित गांँव गरीबा मे सर्व आदिवासी समाज राजापडा़व क्षेत्र के द्वारा दो दिवसीय गोंडवाना महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उड़ीसा बस्तर साँकरा नगरी मैनपुर गरियाबंद देवभोग क्षेत्र से पधारे आदिवासी समाज के हजारों लोगों के द्वारा समाज के उत्थान को लेकर खान पान रहन सहन रीति नीति नियमावली सामाजिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भयंकर विचार मंथन कर लिखित सामाजिक नियमावली का वाचन किया गया।वर्षो बाद राजापड़ाव क्षेत्र में इस तरह का आयोजन देखने को मिला। प्राकृतिक रूप से स्थल का सजावट पेड़ पौधों जीव जंतुओं का याद दिला रहा था। 27 जनवरी को विहंगम कलश यात्रा देव स्थापना और सगा समाज मुखियाओ के द्वारा संगोष्ठी का दौर चला तत्पश्चात द्वितीय दिवस 28 जनवरी दोपहर को अतिथियों का स्वागत होने लगा जहां बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम,आदिवासी समाज अध्यक्ष सुनील मरकाम सहित सामाजिक मुखियाओ को मादरी नृत्य के धुन पर थिरकते बाजे गाजे के साथ स्वागत करते हुए सभा स्थल तक लाया गया। जहां अतिथियों के द्वारा देवीय ध्वजारोहण पूजा अर्चना पश्चात मंच पर पीले चावल का टीका महुआ फूल का हार एवं पीला पटका बांधकर सम्मानित किया। विलक्षण अवसर और हजारों सगा समाज के द्वारा अतिथियों के स्वागत मे बजने वाली तालियां सभा स्थल पर गुँजाय मान हो रहा था। सभा को संबोधित करते हुए ऊर्जावान विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि वर्षों बाद राजापड़ाव क्षेत्र में सामाजिक व्यवस्था को परिपक्व बनाने के लिए महासम्मेलन किया गया है। जिनके लिए हृदय से बधाई वास्तव में गोंडवाना समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। आदिवासी समाज के रीति नीति खान-पान रहन-सहन बोली भाखा अविरल है। जिनका तुलना करना नामुमकिन है। प्राकृतिक से जुड़ा हुआ जल जंगल जमीन के रखवाले आज सामाजिक व्यवस्था को चलाने के लिए महामंथन के बाद नियमावली तैयार किया गया है। जिनके लिए मैं हृदय से राजापडाव क्षेत्र के मुखियाओ को बधाई देता हूंँ। खेती-बाड़ी के साथ-साथ नशा पान से दूर रहकर व्यवसाय में भी अग्रसर रहने की नितांत आवश्यक है। क्षेत्र के समस्याओं को प्रमुखता के साथ विधानसभा पटल में रखकर बराबर सहभागिता निभाने की बात कही गई।जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि हमारे क्षेत्र के पुरखों ने हक अधिकार को लेकर जो सीख हमें सिखाया गया है। उन्हीं के अनुरूप हमारे सगा समाज मुखियाओ के द्वारा अनवरत कार्य किया जा रहा है। जिसमें युवाओं की भूमिका अमूल्य है।जल जंगल जमीन के अलावा बुनियादी सुविधाओं से शासन प्रशासन के द्वारा हमें वंचित किया जा रहा है। जिसके लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष को जारी रखना चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना गांव में अपना राज कायम करने के लिए सबको एकजुट होकर जिसमें महिलाओं की भूमिका आज जैसा है वैसा हर समय होनी चाहिए उन्हें भी निर्णय प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही गई।
सर्व आदिवासी समाज के युवा अध्यक्ष सुनील मरकाम ने कहा कि राजापडा़व क्षेत्र के बुजुर्ग मुखियाओं के द्वारा मुझे कमान सौपा गया है। उन पर खरे उतरते हुए मेरा हर कार्य निरंतर जारी रहेगा। इसके साथ ही दूसरे राज्य से आए हुए सामाजिक मुखियाओं के अलावा क्षेत्रीय सगा समाजों के द्वारा भी समाज हित में उद्बोधन दिया गया।गोंडवाना भवन गाजी मुडा के लिए विधायक फंड से 10 लाख रूपये का घोषणा विधायक जनक ध्रुव के द्वारा किया गया इसके अलावा बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा के चाक चौबंध सुरक्षा के लिए जरहीडीह मे आर्थिक सहायता देने का भी घोषणा किया गया। विधायक जनक ध्रुव के द्वारा खुशियार बरछा मे सीसी रोड एवं कोचेंगा देवगुड़ी निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। प्राइवेट स्कूल खुशियार बरछा के व्यवस्था को बनाने के लिए आर्थिक सहयोग करने का भी आश्वासन विधायक जनक ध्रुव के द्वारा किया गया।इस अवसर पर बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव,जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, अध्यक्ष सुनील मरकाम,जनपद सदस्य रमूला बाई मरकाम, फूलचंद मरकाम, सामाजिक मुखिया दशरथ नेताम, प्रताप नेताम,बुधलाल नेताम रामचंद परदे,भानू राम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी भुवनेश्वर नेगी, तिलक राम मरकाम,गौकरण धुर्वा,महेश मरकाम, डोमार साहू, गोपनाथ मरकाम, अर्जुन मरकाम, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, दुर्जन राम मरकाम, जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम, पुरुषोत्तम परदे, रोहन नेताम,अशोक नेताम, फलेश नेताम,रामदेव मरकाम, सखाराम मरकाम, पूर्व सरपंच अजय कुमार नेताम,दैनिक मंडावी, पुनीत राम ध्रुव, सर्व सरपंच फूलमती नेताम, घनश्याम मरकाम,निरबत बाई नेताम,दीनाचंद मरकाम दुखिया बाई मरकाम, श्रीमती कृष्णाबाई मंडावी, शंकर लाल नेताम, चिमन नेताम,हरचंद नेताम, सुखनाथ मरकाम, बुद्धू राम मरकाम, धन सिंह नेताम पुनाराम नेताम,फरसु राम नेताम,महेश कुमार मरकाम, कार्तिक कुमार मरकाम, हीरा सिंह मंडावी,सुंदर सिंह, पतीराम मरकाम,रमेश कुमार मरकाम,जगबती नेताम,सुशीला मरकाम,सुकंतिन बाई नेताम,रमसुला बाई नेताम, मंगलबति नेताम, सियाबती मरकाम, सुकंतीन मंडावी, सीता दीवान, कविता मरकाम, लक्ष्मीबाई मरकाम सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष युवा जवान साथी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन समारू राम मरकाम एवं आभार दुर्जन मरकाम ने किया।