गरियाबंद पुलिस द्वारा आगामी राजिम मेला को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र में निवासरत निगरानी/गुण्डा बदमाशों की चेकिंग कर क्लास ली गई

Chhattisgarh Crimes

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा – निर्देश एवं मार्गदर्शन में आगामी राज़िम मेला के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष कार्यवाही की गई। इस क्रम में थाना क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब कर सख्त समझाइश दी गई।
तलब किए गए गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, शिकायत अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया, तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कुल 11 गुंडा बदमाशों एवं 09 निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर उनकी गतिविधियों की जांच-पड़ताल की गई एवं आवश्यक हिदायतें दी गईं।
पुलिस प्रशासन द्वारा राज़िम मेला के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।