छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं रायपुर और आसपास के जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। रायपुर में दिन का तापमान लगभग 31.1 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
पेंड्रा में घना कोहरा छाया हुआ है। अमरकंटक में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रास्तों में कोहरा छाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। अमरकंटक में तापमान 9 डिग्री और पेंड्रा में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान है।