छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा सत्यनारायण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी सरोज रात्रे (32 साल) युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी कोरबा का रहने वाला है। कोरबा पुलिस की सहायता से उसे पकड़ा गया है। मामला कोसमनारा थाना क्षेत्र का है।
बाबा के लिए आपत्तिजनक शब्द बोले थे
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कोरबा क्षेत्र के रहने वाले सरोज रात्रे (32 साल) ने कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया था।
साहू समाज ने की कार्रवाई की मांग
इस घटना से साहू समाज में काफी नारागजी थी। ऐसे में गुरुवार (29 जनवली) को साहू समाज के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SSP को मामले से अवगत कराया। साथ ही जल्द ही इस पर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई और रात में ही आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया।
कोरबा पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बाबा सत्यनारायण पर युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल FIR दर्ज किया है।
इसके बाद टीम को रवाना किया गया और कोरबा पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जा रहा है।