छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरा पहाड़ से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।धमतरी जिले सहित सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में धमतरी पुलिस की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) टीम को यह सफलता मिली।

 

डीआरजी टीम चंदन बाहरा और सेमरा क्षेत्र, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर थी। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका और अमिला की निशानदेही पर सेमरा पहाड़ में नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के जखीरे का पता चला।

 

बरामद की गई सामग्री में एक बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) राइफल, एक 8 एमएम राइफल, तीन बीजीएल ग्रेनेड, आठ बीजीएल के खाली कार्ट्रिज, 25 ग्राम गन पाउडर और एक पोच शामिल हैं।पुलिस ने बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।