छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस कांड के बाद हटाए गए तत्कालीन एसडीएम तुलसीदास मरकाम बिना किसी प्रशासनिक आदेश के दोबारा कुर्सी पर बैठ गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस कांड के बाद हटाए गए तत्कालीन एसडीएम तुलसीदास मरकाम बिना किसी प्रशासनिक आदेश के दोबारा कुर्सी पर बैठ गए हैं। प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार, मैनपुर एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार अभी भी देवभोग एसडीएम के पास है। इसके बावजूद तुलसीदास कार्यालय में बैठकर ज्ञापन ले रहे हैं, दौरे कर रहे हैं और सरकारी आयोजनों में भी शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने इस नियमविरुद्ध गतिविधि पर कई बार नोटिस जारी किए। जो कार्यालय रिकॉर्ड, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए।

 

आरोप है कि तुलसीदास लगातार इन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। नोटिस तामील कराने के लिए कलेक्टर को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। वहीं प्रशासन ने उनकी वेबसाइट आईडी भी ब्लॉक कर दी है, ताकि वे किसी प्रकार की सुनवाई, आदेश या सरकारी कामकाज न कर सकें। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।