छत्तीसगढ़ के धमतरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक महिला ने अपने परिवार के पांच सदस्यों सहित खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक महिला ने अपने परिवार के पांच सदस्यों सहित खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। महिला ने आसपास खड़े लोगों पर भी पेट्रोल फेंका और आग लगाने की कोशिश की, जिससे मौके पर भारी तनाव उत्पन्न हो गया। यह घटना पचपेड़ी गांव में हुई, जहां ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक चल रही थी। अतिक्रमण हटाने आई जेसीबी मशीन के सामने अतिक्रमणकारी परिवार धरने पर बैठ गया था। हालात बिगड़ते देख राजस्व विभाग को कार्रवाई रोकनी पड़ी।

 

नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि पचपेड़ी गांव में कुल 22 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। सोमवार को तहसीलदार और अर्जुनी पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन भारी विरोध के कारण इसे रोकना पड़ा।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार को अतिरिक्त सुरक्षा बल की मौजूदगी में दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने यह भी बताया कि पेट्रोल छिड़कने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस भेजकर लोगों को कानून हाथ में न लेने की समझाइश दी गई थी।