महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज उप परिक्षेत्र खुर्सीपार के सामुदायिक भवन में स्थापित बुढ़ादेव के प्रतिमा में पूजा पाठ आरती किया गया

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज उप परिक्षेत्र खुर्सीपार के सामुदायिक भवन में स्थापित बुढ़ादेव के प्रतिमा में पूजा पाठ आरती किया गया और साथ में गरियाबंद जिले के ग्राम खुर्सीपार के कंवल सिंह ध्रुव के पुत्र गौकरण ध्रुव का सी.आर.पी.एफ. मे चयन होने पर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज उप परिक्षेत्र खुर्सीपार के द्वारा सम्मानित किया गया। गौकरण ध्रुव M A तक पढ़ाई किया है उसके पिताजी कवंल सिंह बहुत कम पढ़ा लिखा है। बहुत मेहनत परिश्रम कर के अपने बच्चों को पढ़ाया लिखाया जिसका मेहनत परिश्रम त्याग आज साकार हुआ जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी ध्रुव गोंड समाज उप परिक्षेत्र खुर्सीपार के अध्यक्ष भगत राम छेदैया ,संरक्षक गणेश राम छेदैया, सचिव जोहन लाल ओटी, परिक्षेत्र सर्कल कोसमी के उपाध्यक्ष उत्तम कुमार नेताम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि कुमार नेताम युवा प्रकोष्ठ सचिव व संचालक पुनेश्वर नेताम, उपाध्यक्ष रोशन कुमार नेताम, संरक्षक रबी सिंग ध्रुव व ग्राम पंच उपस्थित रहे बुढ़ा देव का पूजा अर्चना पश्चात गौकरण ध्रुव को पीला चावल टीका लगाकर नारियल से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना किया और देश के प्रति निष्ठा भाव से समर्पित रहने का आशीर्वाद प्रदान किया गया है और यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है मां-बाप के साथ समाज का नाम रोशन किया है