छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी की गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करना है। सूची में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्दी ही पूरक सूची भी जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव की ओर से प्रस्तावित सूची को अनुमोदन प्रदान किया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए मनमोहन गुप्ता को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र सिंह ठाकुर, नरेश जायसवाल, नारायण घोरे, मदन महंत, लता खूंटे और अनवर हुसैन को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री पद पर विकास ठेठवार, आशीष शर्मा, वसीम खान, संजुक्ता सिंह, मनीष देवांगन, दीपक बी. सिंह, अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, सत्यप्रकाश शर्मा, लीनू जार्ज, अमृत काटजू और रवि पाण्डेय को दायित्व सौंपा गया है।

सचिव पदाधिकारी

सचिव पद पर रंजना पटेल, संतोष परमानिक, भारत तिवारी, अजहर हुसैन, गौरांग अधिकारी, अभिषेक शर्मा, देव साहू, कौशिक भौमिक, सत्यनारायण भारद्वाज, मुरारी भट्ट, रामलाल पटेल और विमल यादव को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी सदस्यों में कृतिका मेहर, पदमा चौहान, श्याम प्यारी महंत, शालू अग्रवाल, ममता आदित्य, उमा साव, ममता बरला, मोहम्मद अख्तर, गणेश अग्रवाल और राजू टोप्पो को स्थान मिला है।

होली के बाद पूरक सूची

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि होली के बाद पूरक सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।