बिलासपुर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के असर से सोमवार को दिन भर बदली छाई रही। वहीं, दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रिकार्ड किया गया। बदली और बारिश की वजह से ठंड महसूस होने लगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।

सोमवार को मौसम का मिजाज बदला गया। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। पूरे समय आसमान पर बादल छाए रहे। हालांकि, शाम को होने के पहले थोड़ी धूप नजर आई। बदली-बारिश का मौसम होने के कारण तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा।

गर्मी से मिली राहत, 2 डिग्री गिरा तापमान

एक दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ था। तापमान में गिरावट की वजह से दिन में हल्की ठंड महसूस हुई। रात में लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आए।

वहीं, ठंडी हवाओं के असर से ठंड बढ़ गई। इधर, एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज हुआ ​था जो कि सामान्य से 1.1 ​डिग्री अधिक था। यह बढ़कर 19.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रहा।

मंगलवार को भी हो सकती है बारिश

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जबकि इसके अगले 24 घंटे में उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तक ओडिशा से होते हुए समुद्र तल के ऊपर द्रो​णिका बनी है। कर्नाटक से लेकर मराठवाड़ा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर भी एक द्रोणिका है।