राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पुनकी पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को आशंका है कि, महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया होगा। संदेह के आधार पर उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (PM रिपोर्ट) आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, मामले में पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है
माना में आरक्षक ने की आत्महत्या
इधर, माना चौथी बटालियन में तैनात जशपुर निवासी अर्जुन एक्का (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण पारिवारिक तनाव बताया जा रहा है। वो सुबह सैर कर आने के बाद अपने क्वार्टर में गया। जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी अर्जुन को बुलाने गए, देर तक रूम नहीं खोलने पर साथी जवान ने खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो अर्जुन फांसी पर लटका मिला।