25 फरवरी, बुधवार को मेष राशि वालों को आर्थिक राहत मिलेगी। पुराने अटके कामों में सफलता मिलेगी और नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय रहेगा। वृष और मिथुन राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धनु राशि वालों की आर्थिक मजबूती हो सकती है। मकर राशि वालों को नए मौके मिलेंगे।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने अधिकतर कामों में सफलता मिलने के योग है। पुराने संबंधियों से मुलाकात मन को खुशी देगी और पुराने जुड़ाव फिर मजबूत होंगे। धन संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है। नया प्रोजेक्ट, गृह निर्माण, संपत्ति से जुड़ा काम या किसी बड़े काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। आज आप व्यावहारिक सोच के साथ फैसले लेंगे, जिससे आगे स्थिरता बनेगी।
करियर – काम में किसी ऐसे व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है जो आपके प्रोजेक्ट या योजना को आगे बढ़ाने में मदद करे। साझेदारी के लिए समय अच्छा है, लेकिन अपनी मेहनत और योगदान की सही पहचान जरूर बनाएं। कार्यस्थल पर स्थिर सोच, अनुशासन और संसाधनों का सही उपयोग आपको आगे बढ़ाएगा। निवेश, वित्त, प्रबंधन और योजना आधारित कामों में अच्छा परिणाम मिल सकता है। लव – रिश्तों में आज पारदर्शिता, भरोसा और समर्पण की जरूरत रहेगी। साथी से मिलने वाला सहयोग आपको भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है जो गंभीर, भरोसेमंद और भावनात्मक रूप से करीब महसूस हो। रिश्ते में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। हेल्थ – स्वास्थ्य सुधारने के लिए आज आहार और दिनचर्या में संतुलन रखना जरूरी है। समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्का व्यायाम करें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए थोड़ी देर अकेले समय बिताना लाभ देगा। लकी कलर : नियॉन ग्रीन, लकी नंबर: 5
वृष – स्ट्रेंथ आज किसी बड़े समारोह, आयोजन या पारिवारिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। छोटी यात्रा के योग भी बन रहे है। दिन भागदौड़ वाला रहेगा, इसलिए थकान महसूस हो सकती है। नए प्रस्ताव, नई शुरुआत या किसी योजना पर आगे बढ़ने के लिए समय अच्छा है। कुछ नए खर्च सामने आएंगे, लेकिन जरूरी कामों पर खर्च करना लाभदायक रहेगा। प्रियजनों से जुड़े फैसले गंभीरता से लेने होंगे।
करियर – आज आपको टीमवर्क और साझेदारी की असली ताकत समझ आएगी। सहकर्मियों या साझेदारों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण निर्णय तक पहुंच सकते है। सामूहिक प्रयास, धैर्य और अच्छे संवाद से सफलता की संभावना बढ़ेगी। नेतृत्व दिखाने के साथ नरमी रखना आपको सम्मान दिलाएगा। लव – रिश्तों में गहरी समझ और भरोसा जरूरी रहेगा। साथी से दिल की बात साझा करें और उनकी भावनाओं को ध्यान से सुनें। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते पर फिर से सोच सकते है या किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते है। जल्दबाजी के बजाय भावनात्मक परिपक्वता अपनाएं। हेल्थ – शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। योग, श्वास अभ्यास और शांत गतिविधियां लाभ देंगी। थकान कम करने के लिए पर्याप्त आराम लें। मानसिक तनाव से बचेंगे तो शरीर भी बेहतर सहयोग करेगा। लकी कलर: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 1
मिथुन – किंग ऑफ पेंटाकल्स घर में नया उत्सव, मांगलिक कार्यक्रम या विवाह जैसी चर्चा का माहौल बन सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन स्थिर योजना जरूरी होगी। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए अभी और मेहनत करनी पड़ेगी। अपने ही लोगों की वजह से कुछ रुकावट आ सकती है, इसलिए संयम रखें। नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन धन स्थिति मजबूत बनी रहेगी। ऊर्जा, उत्साह और काम करने का जुनून बना रहेगा। योजनाओं में लचीलापन रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर – कार्यस्थल पर नई परियोजना या अवसर सामने आ सकता है। आप इसे उत्साह से अपनाएंगे, लेकिन हर कदम सोच समझकर उठाना होगा। आत्मविश्वास, व्यावहारिक सोच और रचनात्मकता आपकी प्रगति को मजबूत करेगी। वित्त, प्रबंधन, व्यापार विस्तार और टीम संचालन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। लव – रिश्तों में रोमांच और नयापन रहेगा। साथी के साथ कोई नई योजना, छोटी यात्रा या साथ समय बिताने की इच्छा बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है जो जीवन में उत्साह लेकर आए। रिश्तों में स्थिरता और सम्मान बनाए रखना जरूरी रहेगा। हेल्थ – अत्यधिक काम से थकावट बढ़ सकती है, इसलिए शरीर को ज्यादा न थकाएं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और थोड़ी बाहरी गतिविधि आपको ताजगी देगी। आराम और दिनचर्या का संतुलन बनाए रखें। लकी कलर: क्रिमसन, लकी नंबर: 9
कर्क – थ्री ऑफ कप्स आज भरोसे और विश्वास से जुड़ी किसी बात से मन आहत हो सकता है, इसलिए भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया न दें। किसी के बारे में बुरा न सोचें और किसी को भावनात्मक तकलीफ देने से बचें। वाणी में मधुरता रखने से कई बिगड़ती स्थितियां संभल जाएंगी। कष्टों से राहत मिलेगी और अधिकतर काम आसानी से पूरे होंगे। खुद को कम न समझें, अपनी तार्किक बुद्धि का उपयोग करें। मन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से कोई खास काम फिलहाल टालना पड़ सकता है।
करियर – कामकाज में किसी ऐसे प्रोजेक्ट या प्रस्ताव पर फैसला लेना पड़ सकता है जिसमें दोनों विकल्प अच्छे दिखें। अपनी प्राथमिकता साफ रखें और भावनात्मक दबाव में निर्णय न लें। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। सोच समझकर लिया गया फैसला आगे परेशानी से बचाएगा। लव – रिश्तों में असमंजस की स्थिति बन सकती है। साथी के साथ खुलकर बात करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोग नए रिश्ते को लेकर उलझन महसूस कर सकते है, इसलिए समय लें और जल्दबाजी न करें। हेल्थ – मानसिक तनाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द, आंखों की थकान या बेचैनी महसूस हो सकती है। स्क्रीन समय कम करें, पर्याप्त नींद लें और आरामदायक गतिविधियां अपनाएं। लकी कलर : रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 2
सिंह – व्हील ऑफ फॉरच्यून वित्तीय समस्याओं में राहत मिलने के संकेत है, हालांकि बीच बीच में कुछ रुकावटें भी आ सकती है। अपनी स्थिति सुधारने के लिए किसी खास व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। कुछ पुराने मसले फिर से सामने आ सकते है, लेकिन इस बार आप उन्हें बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। टेंशन से दूर रहें। पुरानी यादों या बीते अनुभवों से डरने के बजाय आगे बढ़ें। अच्छे अवसर आपकी प्रतीक्षा में है। जो खोया है, उससे अधिक पाने का समय बन सकता है।
करियर – कार्यस्थल पर योजनाओं में संतुलन जरूरी है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी प्रोजेक्ट में धैर्य से काम लेने पर धीरे धीरे सफलता मिलेगी। समय आपके पक्ष में घूम सकता है, इसलिए निरंतरता बनाए रखें। लव – रिश्तों में आपसी समझ बढ़ाने का दिन है। साथी के साथ मिलकर किसी समस्या का समाधान निकाल सकते है। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है जो उनकी भावनाओं को समझे। धैर्य और सच्चा व्यवहार रिश्ते को मजबूत करेगा। हेल्थ – हाइड्रेशन और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें। योग, ध्यान या हल्का व्यायाम लाभ देगा। संतुलित जीवनशैली से ऊर्जा और मानसिक शांति दोनों मिलेंगी। लकी कलर : लाइट पिंक, लकी नंबर: 6
कन्या – सिक्स ऑफ स्वोर्ड्स काम की आपाधापी कम करके आराम करने की जरूरत है। पिछले तनाव या उलझनों से राहत मिलने लगेगी। सामाजिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। हल्की आर्थिक तंगी रह सकती है, फिर भी कुल परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्थान परिवर्तन, नए घर में प्रवेश या रहने की व्यवस्था बदलने के संकेत बन सकते है। परिवार में नए मेहमान के आने की खबर भी खुशी दे सकती है। मन प्रसन्न और हल्का रहेगा।
करियर – कार्यस्थल पर कई नए प्रस्ताव या विचार सामने आ सकते है। किसी भी योजना पर आगे बढ़ने से पहले उसकी उपयोगिता और व्यवहारिक पक्ष को अच्छी तरह समझें। जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। सोच समझकर कदम रखने से प्रगति स्थिर होगी। लव – रिश्तों में उम्मीद और वास्तविकता का टकराव हो सकता है। साथी के साथ पारदर्शिता रखें और भविष्य की योजनाएं जमीन से जुड़ी सोच के साथ साझा करें। सिंगल लोग किसी आकर्षक व्यक्ति से मिल सकते है, लेकिन गहराई समझे बिना आगे न बढ़ें। हेल्थ – आज स्वास्थ्य पर खास ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा तनाव मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। मेडिटेशन, सकारात्मक सोच, पर्याप्त आराम और हल्का व्यायाम आपको ताजगी देगा। लकी कलर : व्हाइट, लकी नंबर: 1
तुला – सेवन ऑफ कप्स आज आप किसी की गलती को माफ करके बड़ा दिल दिखा सकते है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपको बड़ा नुकसान नहीं होगा। वैवाहिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ कामों में निराशा मिल सकती है, इसलिए अपेक्षाएं संतुलित रखें। क्रोध पर नियंत्रण बहुत जरूरी है, वरना स्थिति बिगड़ सकती है और हानि भी हो सकती है। धन निवेश के लिए समय ठीक है, लेकिन आज शेयर बाजार में निवेश से बचना बेहतर रहेगा।
करियर – कामकाज में कई विकल्प और अवसर एक साथ सामने आ सकते है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके फायदे नुकसान साफ समझ लें। सतर्क, व्यावहारिक और स्पष्ट सोच आपकी सफलता तय करेगी। भ्रम से बचना आज सबसे जरूरी है। लव – रिश्तों में उम्मीदें बढ़ सकती है। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात करें, लेकिन बहुत अधिक कल्पनाशील होने से बचें। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, पर पहले उसे ठीक से समझें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। हेल्थ – अपनी आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा तनाव या चिंता ऊर्जा को कम कर सकती है। पानी पर्याप्त लें, पौष्टिक भोजन करें और आराम पूरा रखें। लकी कलर: पेल शेड, लकी नंबर: 9
वृश्चिक – द टॉवर आज अचानक कोई नया बदलाव आ सकता है। “पहले सोचें, फिर बोलें” की नीति अपनाना बहुत जरूरी रहेगा। संदेह और ईर्ष्या जैसे भाव मन में उठ सकते है, लेकिन उन्हें अपने फैसलों पर हावी न होने दें। पुराने विवाद में समझौते की संभावना है। धन हानि का योग भी बन सकता है, इसलिए सावधानी रखें। अकेले काम करने के बजाय सबको साथ लेकर चलेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से नजदीकी बढ़ सकती है। मानसिक रूप से आप मजबूत साबित होंगे।
करियर – किसी प्रोजेक्ट या डेडलाइन को लेकर तनाव बन सकता है। अपनी प्राथमिकताएं व्यवस्थित करें और कामों को क्रम से निपटाएं। किसी बाधा को शांत दिमाग से हल करें। सहकर्मियों से सहयोग मांगने में संकोच न करें। खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना नुकसानदायक रहेगा। लव – रिश्तों में असमंजस या गलतफहमी चिंता बढ़ा सकती है। साथी से खुलकर बात करें और मन की बात साफ शब्दों में रखें। सिंगल लोग पुराने अनुभवों की वजह से नई शुरुआत में हिचक महसूस कर सकते है, लेकिन धीरे धीरे भरोसा बन सकता है। हेल्थ – नींद की कमी या मानसिक थकान आपकी ऊर्जा कम कर सकती है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। पर्याप्त आराम, हल्का व्यायाम और सकारात्मक दिनचर्या तनाव घटाने में मदद करेगी। लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर: 4
धनु – ऐट ऑफ कप्स आज दिल के बजाय दिमाग से काम लेना आपको सफलता के नए पायदान तक पहुंचा सकता है। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। सामाजिक प्रतिष्ठा, यश और मान बढ़ने के संकेत है। वित्तीय समस्याओं में राहत मिलेगी। भौतिक सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। कोई खास काम पूरा होने से मन को संतोष मिलेगा। आपके धैर्य, लगन और कर्मठता का अच्छा फल मिलने वाला है।
करियर – कार्यस्थल पर नए अवसर और चुनौतियां दोनों साथ दिखेंगे। किसी भी प्रोजेक्ट या योजना को शुरू करने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान से जांच लें। भ्रम, जल्दबाजी या अधूरी जानकारी में निर्णय न लें। ठोस योजना और व्यावहारिक सोच आपको सही दिशा देगी। लव – रिश्तों में भावनाएं उलझ सकती है। साथी से साफ और खुली बातचीत करें। अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट रखें। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते है, लेकिन केवल भावनाओं के बजाय समझदारी से आगे बढ़ें। हेल्थ – मानसिक थकान या बेचैनी महसूस हो सकती है। पानी पर्याप्त लें, नींद पूरी करें और ध्यान या योग जैसी शांत गतिविधियां अपनाएं। इससे संतुलन बना रहेगा। लकी कलर : कैरेमल, लकी नंबर: 7
मकर – क्वीन ऑफ कप्स आज कुछ दुविधा की स्थिति रहेगी, लेकिन सही समय पर लिया गया साहसी निर्णय फायदेमंद रहेगा। किसी शुरुआत के लिए दिन अच्छा है और कष्टकारी स्थितियों का धीरे धीरे अंत होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। नए अवसर मिल सकते है। किसी बात का जवाब देने से पहले गंभीरता से सोचें। नए अनुबंध बनने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात खुशी बढ़ाएगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आत्मनिर्भरता और आर्थिक संतोष बढ़ाने वाला है।
करियर – आपके प्रयास रंग लाएंगे। कौशल, समझदारी और सही रणनीति के दम पर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रगति दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकती है। अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते है। लव – रिश्तों में स्थिरता और अपनापन रहेगा। यदि आप रिश्ते में है तो साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा। सिंगल लोग अपने आत्मविश्वास और आकर्षण से किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते है। धीरे और सच्चाई से आगे बढ़ें। हेल्थ – मानसिक और शारीरिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। दिनचर्या में आराम, अच्छा भोजन और थोड़ी प्रकृति के बीच समय बिताना लाभकारी रहेगा। ध्यान और भावनात्मक संतुलन ऊर्जा बढ़ाएगा। लकी कलर : लैवेंडर, लकी नंबर: 3
कुंभ – फोर ऑफ वांड्स व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रह सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन शाम तक स्थितियां काफी हद तक संभल जाएंगी। निराशा का भाव धीरे धीरे आनंद में बदल सकता है। मित्रों से सहयोग की उम्मीद करने पर अपेक्षा अनुसार मदद न मिले, फिर भी किसी महिला या परिवार की ओर से सहयोग मिल सकता है। शांत भाव रखें, शाम तक राहत मिलेगी। कोई बात मन को खुश करेगी और ईश्वर के प्रति आभार की भावना बढ़ेगी।
करियर – आज मेहनत का फल मिलने के संकेत है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है और अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस करेंगे। नए अवसर भी सामने आ सकते है, जो आपकी स्थिति मजबूत करेंगे। टीम के साथ समन्वय और समय पर काम पूरा करना आज आपकी खास ताकत रहेगा। लव – रिश्तों में स्थिरता, खुशी और अपनापन रहेगा। यदि आप रिश्ते में है तो साथी के साथ संतुलित और प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। सिंगल लोग आत्मनिर्भरता और आत्म प्रेम पर ध्यान देंगे, जो उन्हें अच्छी नई शुरुआत के लिए तैयार करेगा। हेल्थ – पौष्टिक आहार, पर्याप्त पानी और ध्यान आपके शरीर और मन दोनों को संतुलित रखेंगे। त्वचा और बालों की देखभाल पर भी ध्यान देना अच्छा रहेगा। हल्की थकान हो तो आराम लें। लकी कलर : पीच, लकी नंबर: 4
मीन – नाइट ऑफ कप्स दिन आज कई समस्याओं का हल तेजी से निकल सकता है। आप आंतरिक शक्ति और साहस के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने के संकेत है। कुछ विवादों में उलझन रह सकती है, इसलिए अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा। भय या असुरक्षा की स्थिति से बाहर आने में सफलता मिलेगी। पार्टी, उत्सव या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। भक्ति भाव बढ़ेगा। पुराने अनुभवों का मूल्यांकन करके आप समझ पाएंगे कि आगे किस दिशा में बढ़ना है।
करियर – कामकाज में पुरानी योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन करना जरूरी होगा। नई परियोजनाएं अपनाने से पहले अपनी तैयारी जांच लें। पिछले अनुभवों से सीखी बातों का उपयोग करेंगे तो बेहतर निर्णय ले पाएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों से सलाह लेने से दिशा साफ होगी और गलत कदम से बचेंगे। लव – रिश्तों में आज स्पष्टता और गहराई लाने का समय है। आप अपने संबंध को बेहतर बनाने के लिए आत्मविश्लेषण करेंगे। यदि कोई पुरानी गलतफहमी है, तो उसे सुलझाने का सही समय है। सिंगल लोग अतीत को छोड़कर नए रिश्ते की शुरुआत की ओर बढ़ सकते है। हेल्थ – कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम, सही आहार और समय पर जांच जरूरी है। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन लाभ देगा। लकी कलर : चारकोल, लकी नंबर: 8