छत्तीसगढ़ के बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मेल भेजकर धमकी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया। बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। इसके साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।
इससे पहले 24 फरवरी को बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।बालोद जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज
दरअसल, सोमवार सुबह 11 बजे जिला-सत्र न्यायालय के मेल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही कोर्ट के आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। करीब 12 बजे बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू की गई।