छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या कर दी गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या कर दी गई। उसे झोपड़ी में ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डालकर मार दिया गया। इस वारदात में महिला का पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई के साथ चाचा के लड़के सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पति और सौतन ने महिला के आए दिन झगड़े से परेशान थे। सुनील और उसकी पत्नी को शक था कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा किए गए जादू-टोना का हाथ है।

इस वजह से चारों आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उसकी हत्या की साजिश रची। पति ठूपन गोईदी बाई को बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया। वहां पहले चारों आरोपियों ने गोईदी के साथ शराब पी।

फिर सुनील ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटका। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे दबोच लिया। उसी दौरान सुरन्ती बाई ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे न होने का कारण भी गोईदी बाई है।