मैनपुर मे ईद पर निकला जुलुस – ईदगाह मे नमाज अदा कर देश मे खुशहाली की मांगी गई दुआ

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

 

नगर मे सदभावना के अनुरूप हिन्दु मुस्लिम सभी धर्मो के लोगो ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

 

 

पूरन मेश्राम/गरियाबंद।तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे आज शनिवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह 8,30 बजे रजा मस्जिद से जुलुस निकाली गई यह जुलुस ईदगाह पहुंची जहां मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई और सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया तथा प्रदेश व देश मे अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई मुस्लिम भाईओ ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबाकर बाद दी और मुस्लिम समाज के लोगो ने कब्रिस्तान पहुंँचकर अपने मरहूमो के कब्रो मे फुल,ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी।

 

*बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया*

इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस बल बड़ी संख्या मे तैनात थी वहीं मैनपुर नगर मे ईद पर्व पर आपसी भाईचारा, सद्भावना देखने को मिला हिन्दु मुस्लिम भाई गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं मुस्लिम भाईओ के घरो मे दावतो का सिलसिला,मीठी सेवाई की खुशबू आ रही।