कोंडागांव के फरसगांव पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान के तहत आंध्र प्रदेश से एक गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया

Chhattisgarh Crimesकोंडागांव के फरसगांव पुलिस ने ‘ऑपरेशन तलाश’ अभियान के तहत आंध्र प्रदेश से एक गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है। युवती एक सप्ताह से अपने घर से दूर थी, जिसके लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है।

थाना फरसगांव क्षेत्र के ग्राम छोटे ठेमली की रहने वाली 21 वर्षीय दीपिका मरकाम अपने नाना-नानी के घर ग्राम भंडारवंडी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह वर्ष 2025 में अपनी सहेलियों के साथ काम की तलाश में बिना बताए आंध्र प्रदेश चली गई थी।

लंबे समय तक दीपिका का कोई पता न चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ी। अंततः, उसके पिता ने थाना फरसगांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान 7 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आंध्र प्रदेश में मिली युवती की लोकेशन

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर, फरसगांव पुलिस टीम ने युवती की तलाश तेज कर दी। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को युवती की लोकेशन आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के पोरूमामिल्ला क्षेत्र में मिली।

इसके बाद, उप निरीक्षक नवल कोडोपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम परिजनों के साथ आंध्र प्रदेश रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से, टीम ने 15 मार्च 2026 को दीपिका मरकाम को सकुशल बरामद कर लिया।

फरसगांव पुलिस ने युवती को सुरक्षित वापस लाकर 19 मार्च 2026 को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बेटी को वापस पाकर परिवार ने फरसगांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।