छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्माहत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। ऐसे में आज पुसौर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना में सौंपे गए आवेदन में हुकुमदास वैष्णव निवासी घुघवा ने बताया है कि रविवार की सुबह 5 बजे उसका पुत्र किशोर दास 27 साल नदी जाने के नाम पर घर से निकला था। इसके बाद सुबह तकरीबन 8 बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
हुकुमदास ने अपने बेटे के ससुराल पक्ष के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना करने से दुखी होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 9 अप्रैल 2025 को उसके बेटे की शादी सरिया क्षेत्र के ग्राम पिरहा निवासी विलासिनी वैष्णव के साथ धूमधाम से हुई थी।
शादी के चार माह विलासिनी वैष्णव गर्भवती हो गई। ऐसे में किशोर दास उसका काफी देखरेख करता था, लेकिन शादी के बाद उसकी बहु चाहती थी कि वह रायगढ़ में रहे।

जहां उसका पति किशोरदास चाहता था कि वह परिवार के साथ रहे और वहीं से आना जाना करे। इस बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद भी हुआ।
जिसके बाद किशोर दास की पत्नी अपने पिता और दीदी-जीजा को फोन करके मायके चली गई। इस दौरान पंचगढ़ व गांव के सरपंच ने एक माह बाद समझाकर उसे वापस पहुंचाने को कहा गया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद किशोर दास की पत्नी को उसके ससुराल पक्ष द्वारा वापस नहीं भेजा गया।
बल्कि फोन के माध्यम से किशोर और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी के अलावा समाज में बदनाम करने की मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप आवेदन में उसने बताया कि आए दिन किशोरदास को धमकी देते हुए उसके बिना जानकारी के गर्भ को भी गिरा दिया गया। इसके बाद भी मानसिक प्रताड़ना देते हुए किशोर दास को आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
हुकुमदास ने बताया कि 21 मार्च को किशोरदास कंपनी में काम करने गया था, जहां से वापस आते समय कोतरा रोड के रास्ते में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका रास्ता रोककर उससे मारपीट की।
माता-पिता को घटना से अवगत कराया आवेदन में बताया गया है कि किशोरदास के मोबाईल फोन से ऑनलाईन ट्रांसफर कराया गया। इस घटना के बाद किशोर दास अपने घर पहुंचा और रोते-बिलखते हुए अपने माता-पिता को पूरी घटना से अवगत कराया।
इस दौरान परिजनों ने उसे काफी समझाया। इसी बीच अगली सुबह किशोर दास ने मानसिक रूप से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।
मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग जहां इस मामले में सोमवार को मृतक किशोर दास वैष्णव के पिता हुकुमदास वैष्णव ने पुसौर थाना प्रभारी के नाम शिकायत करते हुए उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
साथ ही किशोर दास और उसकी पत्नी के बैंक स्टेटमेंट की जांच कर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।