कोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च की है। मानिकपुर निवासी योगेश कुमार केंवट को मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात आरोपियों ने रोककर मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद लूट लिए थे।

पीड़ित योगेश कुमार केंवट ने बताया कि वह किसी काम से कोरबा गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसे रोका, उसके साथ मारपीट की और फिर पैसे लूट लिए। घटना के बाद योगेश किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

चोरी कर घूम रहे थे आरोपी

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध रजिस्ट्रड कर जांच शुरू की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दो युवक बाइक में घूमते हुए देखे गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और दोनों को पकड़ लिया।