अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग पर गुतुरमा के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी

Chhattisgarh Crimesअंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग पर गुतुरमा के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने रात करीब 12 बजे नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिस वजह से 12 घंटे से अधिक समय तक नेशनल हाईवे बंद रहा। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम लीचिरमा निवासी देव सिंह (22) रात में अपनी बाइक पर घर से सब्जी लेने के लिए खेत जाने निकला था। घनश्याम राइस मिल के पास उसका खेत है। देव सिंह रास्ते से गुतुरमा के उड़िया होटल के पास नेशनल हाईवे पर आया, सीतापुर से तेज रफ्तार में पत्थलगांव की ओर जा रही मारूती बलेनो कार क्रमांक सीजी 10 एएच 2355 ने बाइक को सीधे टक्कर मार दी।

युवक की मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा और सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार ड्राइवर, एक नाबालिग, दो पुरुष और एक महिला को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।