रायपुर में उद्योग भवन के सामने रविवार को रोड क्रॉस कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Chhattisgarh Crimesरायपुर में उद्योग भवन के सामने रविवार को रोड क्रॉस कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक खाना लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में मृतक युवक की पहचान काशीराम नगर निवासी सत्यदीप कुमार सेन (34) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।