भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर पर सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और हत्या के प्रयास तक पहुंच गया

Chhattisgarh Crimesभिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर पर सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और हत्या के प्रयास तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई धारदार नुकीली वस्तु और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह पूरा मामला 7 अप्रैल का है, जब मोहम्मद वसीम ने थाना छावनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह मेला-मंडई में परदा बेचने का काम करता है। 7 तारीख को अहमद नगर कैम्प-02 में बड़ी मस्जिद के पास अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और उससे सिगरेट मांगने लगे। वसीम ने कहा कि यह उसकी दुकान नहीं है, दुकान वाले से मांग लो। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।विवाद बढ़ा तो आरोपियों ने अन्य साथियों को भी बुलाया वसीम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाया और धारदार नुकीली वस्तु से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में वसीम के पीठ, हाथ, पेट, पैर और चेहरे पर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में रफिक, वसीम कुरैशी उर्फ कालू और रज्जा अहमद उर्फ पप्पू हैं। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई धारदार नुकीली वस्तु और एक पानी की बोतल जब्त की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।