दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अकलतरा में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी काम के चलते 10 और 11 अप्रैल को रद्द की गई 14 ट्रेनों को बहाल कर दिय गया है। इनमें से जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाना था। इन सभी को री-स्टोर कर दिया गया है। इस दौरान कोरबा-रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर बनाकर चलाने का फैसला लिया गया था। इस आदेश को भी निरस्त करते हुए हसदेव एक्सप्रेस को यथावत चलाने का आदेश जारी किया गया है।
रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी दरअसल, बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच चौथी लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इसके तहत अलग-अलग स्टेशनों केक यार्ड को कनेक्ट करने का काम चल रहा है। बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है।
इस कारण यात्री ट्रेनें कुछ समय के लिए रद्द कर दी गई थीं। अब रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों की शुरुआत तय तारीखों में धीरे-धीरे की गई है। एक्सप्रेस बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने बताया कि पहले इस काम के कारण 10 और 11 अप्रैल को 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला किया गया था। अब यह फैसला बदल दिया गया है और यह ट्रेन पहले की तरह एक्सप्रेस के रूप में ही चलेगी।