शोभा में लर्निंग लाइसेंस बनाने शिविर का आयोजन जहां 280 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर बना 150 लाइसेंस

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर।10/04/2026 को ग्राम शोभा में पुलिस थाना शोभा द्वारा एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर लगवाया गया, RTO गरियाबंद एवं यातायात शाखा गरियाबंद शामिल हुए,जिसमें शोभा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल के द्वारा शिविर मे उपस्थित आसपास के ग्रामीणों को साइबर जागरूकता अभियान, यातायात जागरूकता, राहवीर योजना, एक्सीडेंट मामलों में अस्पतालों में कैशलैस सुविधा की जानकारी दी गई, साथ ही नशामुक्ति अभियान, ओटीपी साइबर ठगी, मोबाइल गेमिंग ऐप, अंजान लिंक डाउनलोड नहीं करने बचाव एवं उपाय बताकर 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।

RTO शिविर में लगभग 280 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से लगभग 150 लाइसेंस बनाकर दिया गया। शेष बचे आवेदन पर मैनपुर PSK केंद्र से सोमवार तक मिलना बताया गया है।

गर्मी के मौसम में आने जाने वाले लोगों के लिए पुलिस थाना शोभा के सामने सार्वजनिक प्याऊ घर बनाया गया है।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर ओम प्रकाश कुजूर उपस्थित रहे।