रायपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी 15 अप्रैल तक गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्डों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, लेकिन कुछ ही घंटों में पीसीसी ने इसे निरस्त कर दिया।
पीसीसी ने स्पष्ट कहा कि, वार्ड अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की सूची जारी करने से पहले अनुमोदन नहीं लिया गया, इसलिए इसे अवैधानिक माना गया है। इस फैसले के बाद संगठन के भीतर खींचतान की स्थिति सामने आई है।
कोई टकराव नहीं, बातचीत से सुलझेगा मामला’
इस मामले में रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि, इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि, संगठन के भीतर किसी प्रकार का टकराव नहीं है और सभी बातें आपसी संवाद से सुलझा ली जाएंगीकांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष कोई गड़बड़ी या मतभेद वाली बात नहीं है, सभी को पिछली बैठक में कार्यकारिणी गठन करने को कहा गया था। जिसके तहत रायपुर शहर जिलाध्यक्ष ने सूची जारी की, लेकिन सूची को अनुमोदन होने के बाद जारी किया जाना था, किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।