सूरजपुर जिले में सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ना का एक मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले में सामाजिक बहिष्कार और प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। पीड़ित सोमारसाय ने जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली गांव निवासी सोमारसाय ने अपने आवेदन में बताया है कि समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उसके परिवार का ‘हुक्का पानी बंद’ कर दिया है। इसके तहत, उसके परिवार को राशन-पानी देने से भी मना कर दिया गया है।

बहिष्कार के कारण परिवार के सामने जीवन का संकट

सोमारसाय के अनुसार, इस बहिष्कार के कारण उसके परिवार के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। उसने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

तथ्यों के आधार पर कार्रवाई:एसडीओपी

सूरजपुर के एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि सोमारसाय ने सामाजिक बहिष्कार से व्यथित होकर शिकायत आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को बुलाया है और उन्हें समझाइश दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।