29 अप्रैल, बुधवार सिंह राशि वालों को बेहतर जॉब का मौका और प्रोफेशनल ग्रोथ मिल सकती

Chhattisgarh Crimes29 अप्रैल, बुधवार सिंह राशि वालों को बेहतर जॉब का मौका और प्रोफेशनल ग्रोथ मिल सकती है। कन्या राशि वालों को आर्ट्स, फैशन डिजाइनिंग और फ्रीलांस कामों में नया ऑफर मिल सकता है। मकर राशि वालों को रिसर्च, स्पेस टेक्नोलॉजी और नए वेंचर के लिए फंड मिलने के संकेत हैं।

कुंभ राशि वालों को रियल एस्टेट, सिविल इंजीनियरिंग और ऑफिस शिफ्टिंग से जुड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मीन राशि वालों को प्रमोशन, नई वर्क प्रोफाइल और बड़े प्रोजेक्ट में सराहना मिल सकती है। बाकी राशियों को भी मौके मिलेंगे, लेकिन अचानक बदलाव, रिश्तों में तनाव और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी रहेगी।

मेष – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन आपकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का अनुभव कराने वाला होगा। परिवार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और आप आरामदायक जीवन का आनंद लेंगे। खुद पर आपका भरोसा आज बहुत मजबूत रहेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित और गरिमापूर्ण बना रहेगा। आप अपनी पसंद की चीजों पर समय और पैसा खर्च करेंगे।

करियर – आर्किटेक्चर और लग्जरी रिटेल के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। हाई-एंड क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील्स फाइनल होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपने जो स्थिरता हासिल की है, वह आज आपको मानसिक सुकून देगी। उपलब्धि के लिए अब आपको किसी के सपोर्ट की जरूरत नहीं रहेगी। लव – पार्टनर आपकी प्राइवेसी और स्वतंत्रता का पूरा सम्मान करेंगे, जिससे रिश्ता और गहरा होगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वाले लोग आज साथ में किसी लग्जरी डेट का आनंद ले सकते हैं। प्यार में आज किसी भी तरह की जल्दबाजी के बजाय सुकून और ठहराव महसूस होगा। स्वास्थ्य – आप काफी रिफ्रेश और खुद को पैम्पर महसूस करेंगे। स्किन हेल्थ और चेहरे की चमक आज बेहतर रहेगी। किसी आयुर्वेदिक ब्यूटी ट्रीटमेंट या स्पा सेशन के लिए समय निकालना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – सैटिन गोल्ड, लकी नंबर – 3