मंगलवार, 12 मई को मेष राशि वालों को नए मार्केट और जाब में अच्छा रिस्पांस मिल सकता

Chhattisgarh Crimesमंगलवार, 12 मई को मेष राशि वालों को नए मार्केट और जाब में अच्छा रिस्पांस मिल सकता है। वृष राशि वालों की मेहनत प्रमोशन की दिशा में रंग लाएगी। मिथुन राशि वालों को करियर में नया प्रस्ताव मिल सकता है।

कन्या राशि वालों को नई जाब, प्रमोशन और उपलब्धि के योग हैं। मकर राशि वालों को अपनी स्किल्स से बड़ी डील या ग्लोबल प्लेटफार्म मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को करियर में प्रमोशन, रिवॉर्ड्स और नई सफलता मिल सकती है। मीन राशि वालों के काम को पहचान और इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – पेज ऑफ वांड्स आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और नए संदेशों का है। परिवार में किसी युवा सदस्य की सफलता से वातावरण खुशनुमा रहेगा। बिजनेसमैन के लिए नए मार्केट एक्सप्लोर करने का यह अच्छा अवसर है। होममेकर आज अपनी कोई नई हाबी शुरू कर सकती हैं। आर्थिक लाभ के नए रास्ते अचानक खुल सकते हैं। बच्चों में नया जोश और सीखने की ललक दिखेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

करियर – टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज कोई एक्साइटिंग प्रोजेक्ट मिल सकता है। एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग फील्ड के प्रोफेशनल्स के लिए अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अच्छा दिन है। नई जाब ढूंढ रहे युवाओं को पाजीटिव रिस्पांस मिलेगा। ट्रांसफर के इच्छुक लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। नए अवसरों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पूरी जानकारी लेकर आगे बढ़ें। लव – प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी और चुलबुलापन रहेगा। पार्टनर के साथ शार्ट ट्रिप या आउटिंग का प्लान बन सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे। दोस्ती में नया रोमांच बढ़ेगा। कम्युनिकेशन में स्पष्टता और मधुरता बनी रहेगी। रिश्ते में हल्कापन और अपनापन दोनों महसूस होंगे। हेल्थ – वायरल फीवर की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें। पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद रहेगा। सुबह की ताजी हवा और हल्की स्ट्रेचिंग ऊर्जा बनाए रखेगी। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 3

वृष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन एकता, सहयोग और कौशल विकास का है। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। बिजनेसमैन के लिए नई पार्टनरशिप में निवेश करना लाभदायक रहेगा। होममेकर घर के प्रबंधन में अपनी देखरेख और समझदारी दिखाएंगी। माता-पिता का अनुभव महत्वपूर्ण कामों में मार्गदर्शन देगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे स्थिर और मजबूत होगी। मिल-जुलकर किए गए कामों में सफलता मिलेगी।

करियर – क्राफ्ट्समैन और डिजाइनर्स को बड़े कांट्रैक्ट्स मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी टेक्निकल स्किल्स और मेहनत की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। प्रमोशन की दिशा में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए प्रोजेक्ट्स में टीम के साथ मिलकर काम करना सुखद रहेगा। उपलब्धि की संभावनाएं मजबूत हैं। अपनी स्किल्स को और बेहतर करने पर ध्यान दें। लव – प्रेम में सहयोग और समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की सुख-सुविधाओं पर चर्चा करेंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और गहरा होगा। अविवाहितों के लिए कार्यक्षेत्र में किसी मेहनती व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। आपसी विवादों को शांति से सुलझाने का दिन है। हेल्थ – मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो सकती है। भारी सामान उठाने से बचें और हल्की एक्सरसाइज करें। संतुलित फाइबर युक्त आहार और चोकर वाली रोटी का सेवन बढ़ाएं। लकी रंग – ग्रीन, लकी नंबर – 4

मिथुन – नाइट ऑफ कप्स आज का दिन भावनाओं, रोमांस और खुशी का है। परिवार में किसी मांगलिक काम या प्रस्ताव से खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेसमैन के लिए इंट्यूशन पर आधारित सौदे लाभदायक रहेंगे। होममेकर अपनी रचनात्मकता से घर को सजाएंगी। आर्थिक लाभ के लिए आज आपको अपने व्यवहार में कोमलता लानी होगी। वातावरण में मिठास बनी रहेगी और संबंधों में सहजता आएगी।

करियर – म्यूजिक प्रोडक्शन और एक्टिंग के क्षेत्र में काम करने वालों को बड़े आफर मिल सकते हैं। कविता और साहित्य से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का समय है। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट्स से पाजीटिव फीडबैक मिलेगा। ऑफिस में आपकी साफ्ट स्किल्स की प्रशंसा होगी। नई जाब के लिए कोई प्रस्ताव मिल सकता है। सफलता में आपकी कल्पनाशीलता सहायक होगी। लव – प्रेम में प्रपोजल और रोमांस का दिन है। स्पेशल वन के साथ कैंडल लाइट डिनर या सरप्राइज डेट का आनंद ले सकते हैं। लंबी दूरी के रिश्तों में आत्मीयता और कम्युनिकेशन बढ़ेगा। अविवाहितों के जीवन में किसी रोमांटिक और कलाप्रेमी व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। संबंधों में आई पुरानी उदासीनता खत्म होगी। हेल्थ – त्वचा में खुजली या जलन होने की संभावना है। एलोवेरा जेल और शुद्ध नारियल तेल का प्रयोग करें। तेज धूप और ज्यादा कास्मेटिक्स से दूरी बनाएं। रात को सोने से पहले ध्यान और संगीत मन को सुकून देंगे। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 2

कर्क – द हर्मिट आज का दिन आत्ममंथन, ज्ञान और एकांत का है। पारिवारिक कोलाहल से दूर आप शांति तलाशेंगे। बिजनेसमैन के लिए निवेश करने से पहले गहरी रिसर्च करना जरूरी है। हाउसवाइफ आध्यात्मिक और दार्शनिक कामों में रुचि लेंगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी के बजाय गंभीरता से विचार करें। वातावरण शांत और विचारपूर्ण रहेगा। आज जल्द फैसले लेने के बजाय खुद को समझना ज्यादा जरूरी होगा।

करियर – फिलासफी और लाइब्रेरी साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शोध और गहन अध्ययन का है। आर्काइविंग और डेटा मैनेजमेंट के प्रोफेशनल्स को महत्वपूर्ण दस्तावेज मिल सकते हैं। ऑफिस में आप अकेले काम करना पसंद करेंगे। नई जाब के लिए फिलहाल इंतजार करना बेहतर होगा। ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों को अभी धैर्य रखना होगा। शांत तैयारी आगे फायदा देगी। लव – प्रेम में एकांत और व्यक्तिगत स्पेस की जरूरत महसूस होगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में गंभीरता और स्थिरता आएगी। अविवाहित फिलहाल अकेले रहना और खुद को समझना पसंद करेंगे। दोस्ती में परिपक्वता दिखेगी और फालतू की बातों से परहेज करेंगे। रिश्तों में गहराई आएगी, भले ही रोमांस कम महसूस हो। हेल्थ – कम रोशनी में पढ़ने या काम करने से बचें। आंखों में जलन और थकान महसूस होने पर ठंडे पानी के छींटे मारें। विटामिन-ए युक्त आहार जैसे गाजर और पपीता लें। लकी रंग – पिजन ग्रे, लकी नंबर – 4

सिंह – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य, मूल्यांकन और पुराने परिश्रम के फल का है। परिवार में किसी लंबे समय से रुके काम की प्रगति दिखेगी। बिजनेसमैन के लिए पिछले निवेशों से मुनाफा मिलना शुरू होगा। होममेकर अपनी बचत और संचय के परिणामों से खुश होंगी। बच्चों की पिछली मेहनत आज अच्छे परिणामों में दिखेगी। आर्थिक पक्ष मजबूती की ओर बढ़ेगा।

करियर – एग्रीकल्चरल रिसर्च और सायल साइंस के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। इन्वेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंशियल प्लानर्स के लिए योजनाओं के साकार होने का समय है। ऑफिस में आपके पुराने प्रोजेक्ट्स की समीक्षा होगी और सराहना मिलेगी। नई जाब के लिए अभी इंतजार करना सही रहेगा। धैर्य और निरंतरता से लाभ मिलेगा। लव – प्रेम में धैर्य और विश्वास की परीक्षा होगी। पार्टनर के साथ संबंधों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। लांग टर्म रिलेशनशिप में भविष्य की स्थिरता पर ध्यान देंगे। अविवाहितों के लिए कोई पुराना रिश्ता फिर से लौट सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, समय को अपना काम करने दें। रिश्तों में परिपक्वता और गहराई बढ़ेगी। हेल्थ – अर्थराइटिस या जोड़ों में अकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। गुनगुने तेल की मालिश और हल्की स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त आहार का सेवन बढ़ाएं। लकी रंग – आलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

कन्या – द चेरियट आज का दिन प्रगति, संकल्प और विजय का है। पारिवारिक वातावरण में आपके नेतृत्व और फैसलों की सराहना होगी। बिजनेसमैन के लिए कंपटीशन में जीत हासिल करने का समय है। हाउसवाइफ घर की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करेंगी। बच्चों में अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण दिखेगा। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार के योग हैं। किसी यात्रा से बड़े लाभ और सफलता मिल सकती है।

करियर – एविएशन और डिफेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आटोमोबाइल इंजीनियर और ट्रांसपोर्ट प्रोफेशनल्स को नए टारगेट हासिल होंगे। ऑफिस में आपके आत्मविश्वास और नियंत्रण की तारीफ होगी। नई जाब के लिए बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और उपलब्धि की संभावनाएं प्रबल हैं। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। लव – प्रेम में स्पष्टता और कमिटमेंट रहेगा। पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा या ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी विश्वास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। रिश्तों में आई रुकावटें अब दूर होंगी। दोस्ती में जोश और उमंग बनी रहेगी। रोमांस में नयापन आएगा। हेल्थ – हाथ-पैरों में झुनझुनी या भारीपन महसूस हो सकता है। न्यूरोलाजिकल चेकअप या हल्की मालिश फायदेमंद रहेगी। विटामिन बी-कांप्लेक्स युक्त आहार लें और तनाव कम करें। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

तुला – द टावर आज का दिन अचानक बदलाव, खुलासे और रिनोवेशन का है। पारिवारिक मामलों में कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है, जिससे वातावरण गंभीर होगा। बिजनेसमैन के लिए पुरानी व्यवस्थाओं को तोड़कर नया ढांचा बनाने का समय है। होममेकर घर की सफाई और पुराने सामान को हटाने में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक हानि से बचने के लिए सतर्क रहें। दिन सावधानी और लचीलेपन की मांग कर रहा है।

करियर – डिजास्टर मैनेजमेंट और डिमोलिशन एक्सपर्ट्स के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहेगा। स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स को किसी प्रोजेक्ट में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं। ऑफिस में अचानक वर्क कल्चर या टीम में बदलाव की खबर मिल सकती है। नई जाब के लिए फिलहाल रिस्क न लें। सफलता के लिए लचीलापन अपनाना जरूरी होगा। लव – प्रेम में अचानक कोई विवाद या गलतफहमी आ सकती है। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को लेकर बहस से बचें। लांग टर्म रिलेशनशिप में इगो क्लैश की संभावना है। अविवाहितों के लिए किसी रिश्ते का अचानक टूटना मानसिक तनाव दे सकता है। रिश्तों में आई दरार को अभी तुरंत भरने की कोशिश न करें, समय दें। हेल्थ – आज बर्न्स या किचन में काम करते समय जलने की समस्या हो सकती है। सावधानी रखें। व्यायाम और शांतिपूर्ण संगीत से खुद को स्थिर रखने की कोशिश करें। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

वृश्चिक – टू ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन मल्टीटास्किंग, लचीलेपन और संतुलन का है। पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम के बीच तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण होगा। बिजनेसमैन के लिए कैश फ्लो और इन्वेंट्री मैनेज करने का दिन है। होममेकर घर के बजट और फालतू खर्चों के बीच संतुलन बनाएंगी। बच्चों के खेल और पढ़ाई के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। भागदौड़ बनी रहेगी।

करियर – स्टाक कंट्रोल और इन्वेंट्री मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। सप्लाई चेन और लाजिस्टिक्स प्रोफेशनल्स को टारगेट पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। ऑफिस में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स का दबाव रह सकता है। नई जाब के आफर्स में सैलरी और सुविधाओं के बीच तुलना करेंगे। संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। लव – प्रेम में उतार-चढ़ाव और संतुलन की स्थिति रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी समझ से परिस्थितियां संभल जाएंगी। दोस्ती में मस्ती और हंसी-मजाक बना रहेगा। रिश्तों में आए तनाव को हल्के-फुल्के अंदाज से दूर करने की कोशिश करें। हेल्थ – ब्लड शुगर का स्तर अचानक कम होने की समस्या परेशान कर सकती है। चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है। समय पर भोजन करें और फल या जूस का सेवन बढ़ाएं। शरीर का मेटाबॉलिज्म संतुलित रखना जरूरी है। लकी रंग – ब्लासम पिंक, लकी नंबर – 6

धनु – द फूल आज का दिन नई शुरुआत, बेफिक्री और रोमांच का है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने या यात्रा की योजना से उत्साह रहेगा। बिजनेसमैन के लिए नए रिस्क लेने और स्टार्टअप शुरू करने का समय अच्छा है। गृहणियां आज घर में नई तकनीकों का प्रयोग करेंगी। बच्चों में जिज्ञासा और निडरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में अनिश्चितता रहेगी, लेकिन अवसर नए होंगे। वातावरण में हल्कापन और ताजगी रहेगी।

करियर – ट्रैवल ब्लागिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स में करियर बनाने वालों के लिए दिन शानदार है। एंटरप्रेन्योर के लिए नया वेंचर लांच करने का शुभ समय है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नई जाब के लिए आप बिना सोचे-समझे कदम बढ़ा सकते हैं। इसलिए अवसर अच्छा हो, तब भी जानकारी लेकर ही फैसला करें। लव – प्रेम में सहजता और नया रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ अचानक किसी अनजानी जगह की यात्रा का प्लान बन सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी दोस्ती और बढ़ेगी। अविवाहितों के जीवन में किसी बेफिक्र और उत्साही व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। रिश्तों में पुराने बोझ को छोड़कर आगे बढ़ेंगे। रोमांस में स्वाभाविकता और सच्चाई दिखेगी। हेल्थ – शरीर में विटामिन-सी और विटामिन-के युक्त आहार बढ़ाएं। मानसिक रूप से आप आजाद और खुश महसूस करेंगे। ताजी हवा में गहरी सांस लेना और खुले मैदान में टहलना ऊर्जा देगा। लकी रंग – लेमन येलो, लकी नंबर – 3

मकर – द मैजिशियन आज का दिन आत्मविश्वास, कौशल और संसाधनों के बेहतर उपयोग का है। आपकी बुद्धिमानी से बड़ी समस्या सुलझेगी। बिजनेसमैन के लिए अपनी मार्केटिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स से बड़ी डील हासिल करने का समय है। हाउसवाइफ घर के प्रबंधन में जादू जैसा बदलाव लाएंगी। बच्चों में नई स्किल्स सीखने की अच्छी क्षमता दिखेगी। आर्थिक स्थिति में चमत्कारिक सुधार हो सकता है। वातावरण में सफलता की गूंज रहेगी।

करियर – कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और साफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धियों भरा है। स्किल्ड प्रोफेशनल्स और आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का ग्लोबल प्लेटफार्म मिल सकता है। नई जाब के लिए आपकी योग्यता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। जो चाहेंगे, उसे हासिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। उपलब्धि और सफलता की संभावनाएं मजबूत हैं। लव – प्रेम में आकर्षण और मेनिफेस्टेशन का दिन है। पार्टनर के साथ संबंधों में नया जोश और जादू महसूस करेंगे। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी समझ और गहरे विश्वास की नींव पड़ेगी। अविवाहितों के जीवन में किसी प्रतिभाशाली और आकर्षक व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। रिश्तों में आई नीरसता को आप अपनी बातों से दूर कर देंगे। हेल्थ – नसों में अचानक होने वाली टीस परेशान कर सकती है। सप्लीमेंट्स और नसों की हल्की मालिश से राहत मिलेगी। योग में अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम मानसिक और शारीरिक शांति देंगे। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कुंभ – द सन आज का दिन स्पष्टता, सफलता और नई जीवन शक्ति का है। पारिवारिक वातावरण में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा। बिजनेसमैन के लिए बड़ी प्रसिद्धि और मुनाफे के योग हैं। घर में किसी सदस्य की उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहणियां खुद को ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत और प्रभावशाली बना रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा।

करियर – पीडियाट्रिशियन और चाइल्ड केयर प्रोफेशनल्स के लिए दिन उपलब्धियों भरा है। ऑफिस में आपके विजन और स्पष्टता की प्रशंसा होगी। नई जाब के लिए सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। करियर ग्राफ में निरंतर वृद्धि होगी। प्रमोशन और रिवॉर्ड्स मिलने की प्रबल संभावना है। सफलता का प्रभाव हर तरफ दिखाई देगा। लव – प्रेम में आज गर्माहट और खुशी रहेगी। पार्टनर के साथ संबंधों में नया सवेरा होगा और पुरानी कड़वाहट दूर होगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी विश्वास और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए उज्जवल भविष्य वाले व्यक्ति का प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में स्पष्टता और सच्चाई बनी रहेगी। हेल्थ – आयोडीन युक्त नमक का सही मात्रा में प्रयोग करें और थायराइड चेकअप करवाएं। ज्यादा कैफीन और तनाव से दूरी बनाएं। सुबह की धूप और ध्यान ऊर्जा के स्तर को संतुलित रखने में सहायक होंगे। लकी रंग – सनशाइन गोल्ड, लकी नंबर – 9

मीन – सिक्स ऑफ वांड्स आज का दिन विजय, सम्मान और सामाजिक पहचान का है। आपकी कामयाबी से घर में उत्सव और गर्व का माहौल रहेगा। बिजनेसमैन के लिए मार्केट में अपनी धाक जमाने और बड़े मुनाफे का समय है। हाउसवाइफ अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से गौरवान्वित महसूस करेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी सफलता में चार चांद लगाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत और सुरक्षित बनी रहेगी।

करियर – ब्रांड एंबेसडर और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष है। मीडिया और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा और इंक्रीमेंट मिल सकता है। नई जाब के लिए आपका प्रोफाइल टाप पर रहेगा। आपकी मेहनत को अब नई पहचान मिलेगी। लव – प्रेम संबंधों में आज गर्व और संतुष्टि का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलेगा और रिश्ते की चर्चा हो सकती है। लांग टर्म रिलेशनशिप में विवाह की तारीख पक्की हो सकती है। अविवाहितों के जीवन में किसी लोकप्रिय और सफल व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। रिश्तों में आई दूरियां अब खत्म होंगी। हेल्थ – मैग्नीशियम युक्त आहार जैसे बादाम और पालक का सेवन बढ़ाएं। मानसिक रूप से आप काफी उत्साही और संतुष्ट महसूस करेंगे। शारीरिक सक्रियता बनाए रखें, लेकिन शरीर को पर्याप्त आराम भी दें। लकी रंग – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 4