छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसे देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और पेट्रोल सप्लाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

अधिकारियों ने आगे कहा कि वर्तमान में लोग अफवाहों के कारण पैनिक होकर सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। जहां पहले लोग 2 लीटर पेट्रोल डलवाते थे, वहीं अब फुल टैंक करवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अब डिपो से 24 घंटे पेट्रोल की सप्लाई की जाएगी। इससे पहले दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक टैंकरों को एंट्री की अनुमति थी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।

वहीं लोगों का कहना है कि कई जगह पेट्रोल पंप बंद है। पेट्रोल नहीं मिल रहा है। इसलिए लाइन में लगे हुए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में शहर और आउटर के करीब 13 पेट्रोल पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं। बताया गया कि पंप संचालकों ने तेल कंपनियों को भुगतान नहीं किया था, इसलिए टैंकर नहीं पहुंचे थे। अब कंपनियों को पेमेंट कर दिया गया है, जिसके बाद डिपो से टैंकर पहुंच रहे हैं।बिलासपुर कलेक्टर ने कमर्शियल उपयोग के लिए पेट्रोल-डीजर देने पर बैन लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी शॉर्टेज नहीं है और तेल कंपनियों के माध्यम से सप्लाई बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा दुर्ग, रायगढ़ और सरगुजा में स्थिति सामान्य है।