छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। गरियाबंद, धमतरी, बस्तर और कोंडागांव जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हल्की बारिश से तापमान में कोई बड़ी राहत नहीं मिलेगी। अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।