छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच सियासी खींचतान पर भूपेश बघेल ने कहा कि, वे टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।

रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं और संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है और किसे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी है, यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। मैं इसमें अपनी बुद्धि नहीं लगाता।

जानिए क्या है पूरा विवाद ?

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है, तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। वे छत्तीसगढ़ के लिए ही काम करेंगे।

इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान दिया था कि, बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।