रायपुर: छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है। 26 से 28 मई तक सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में लू का सबसे ज्यादा असर रहेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की भी संभावना जताई है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। राजनांदगांव जिला 46.5°C तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में पारा 45.7°C तक पहुंच गया है।